Top stock picks : कमजोर बाजार में भी तेजी के जोरदार मोमेंटम वाले शेयर और सेक्टर, इनसे हरगिज न हटे नजर

Top stock picks : रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी CPSE सबसे मजबूत सेक्टर दिख रहा है। CPSE सेक्टर, मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहा है। इसमें रेश्यो चार्ट पर 16 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी CPSE इंडेक्स में 11 शेयर शामिल किए गए हैं

अपडेटेड Mar 13, 2026 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
Top stock picks : SIEMENS का शेयर छोटे पुलबैक के बाद मोमेंटम में लौटा है। 20 WEMA और 50 WEMA सपोर्ट पर खरीदारी देखने को मिली है। शेयर 100 WMA को भी पार कर रहा है

Top stock picks : शुक्रवार 13 मार्च को शुरुआती कारोबार में भारतीय इक्विटी के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई हैं। यह गिरावट वैश्विक संकेतों के कमजोर रहने के कारण देखने को मिली है। कल अमेरिकी बाजारों भी में भारी गिरावट आई। एशियाई बाजारों ने भी निगेटिव रुझान देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार पर दबाव बना है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे शेयरों और सेक्टरों के बारे में बता रहे हैं जो टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे हैं। इन शेयरों पर फोकस बनाए रखने की सलाह होगी।

CPSE/NIFTY RATIO CHART

रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर निफ्टी CPSE सबसे मजबूत सेक्टर दिख रहा है। CPSE सेक्टर, मंथली रेश्यो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहा है। इसमें रेश्यो चार्ट पर 16 साल के ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस से आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। निफ्टी CPSE इंडेक्स में 11 शेयर शामिल किए गए हैं।


NTPC: चैनल ब्रेकआउट

NTPC में चैनल ब्रेकआउट देखने को मिला है। यह रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइम फ्रेम पर CPSE के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। छोटे पुलबैक के बाद शेयर दोबारा मोमेंटम में लौटा है। इसमें डेढ़ साल के चैनल का ब्रेकआउट नजर आ रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम है। भाव भी एक साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। वायदा में दो दिनों की शॉर्ट-कवरिंग के बाद जोरदार लॉन्ग बने हैं।

NLC INDIA:शानदार ब्रेकआउट

इस स्टॉक में कमजोर बाजार में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 200 DMA के ऊपर शेयर में जोरदार ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसने एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA, 100 DMA पार किया है। 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। 11 सितंबर 2025 के बाद सबसे ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम रहा है। कल इसमें 27 लाख से ज्यादा शेयरों की डिलिवरी उठी।

SIEMENS: अच्छा रिवर्सल

SIEMENS का शेयर छोटे पुलबैक के बाद मोमेंटम में लौटा है। 20 WEMA और 50 WEMA सपोर्ट पर खरीदारी देखने को मिली है। शेयर 100 WMA को भी पार कर रहा है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया है।

KOTAK BANK: डेथ क्रॉसओवर, रहें सावधान

यह शेयर चार्ट पर बेहद कमजोर दिख रहा है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बना है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। दो दिनों से डिलिवरी बिकवाली देखने को मिल रह है। OI एक साल के ऊपरी स्तर पर है। भाव एक साल के निचले स्तर पर है। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

UNO MINDA: डेथ क्रॉसओवर

ऑटो शेयरों में मंदी का मोमेंटम है। स्टॉक में डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बना है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। इसके भाव एक तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।

Stock Market today : बाजार में लगातार तीसरे सत्र में भी गिरावट जारी, जानिए निफ्टी और बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

VARUN BEVERAGES: चार्ट पर बेहद कमजोर

वीकली चार्ट पर शेयर बेहद कमजोर है। यह शेयर 200 WMA तोड़ रहा है। 10 साल में पहली बार यह 200 WMA के नीचे आ रहा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा की डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली है। इसके भाव 26 महीने के निचले स्तर पर दिख रहे हैं। 4 दिनों से वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।