Stock Market today :शुक्रवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क गिरावट के साथ खुले हैं। लगातार तीसरे सत्र में भी इनमें गिरावट जारी है। इसकी वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें,कमजोर वैश्विक बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली है। इससे बाजार के सेंटिमेंट पर दबाव बना रहा। सुबह 09:16 बजे, सेंसेक्स 600 अंक या 0.8 प्रतिशत गिरकर 75,434 पर और निफ्टी 182 अंक फिसलकर 23,457 पर पहुंच गया। मार्केट ब्रेथ भी निगेटिव है जिसमें 837 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,264 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
ग्लोबल बाजारों में कोहराम
बढ़ते ईरान घमासान से ग्लोबल बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। US मार्के में तीनों इंडेक्स 2026 के नए निचले स्तर पर बंद हुए हैं। इधर एशियाई बाजार भी कमजोर हैं। गिफ्ट निफ्टी 150 अंक नीचे दिख रहा है। उधर FIIs की तरफ से जोरदार बिकवाली जारी रही। कल इनकी तरफ से कैश और फ्यूचर्स में मिलाकर 10,000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली हुई। सत्ता संभालने के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की चेतावनी में कहा गया है कि पड़ोसी देशों में सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने तुरंत बंद हों, वरना हमला रहेगा जारी। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज आगे भी बंद रहेगा।
मोजतबा खामेनेई की धमकी के बाद कच्चे तेल में मजबूती कायम है। 2022 के बाद पहली बार क्रूड 100 डॉलर के ऊपर बंद हुआ। उधर डॉलर की मजबूती से गोल्ड और सिल्वर में नरमी है। COMEX GOLD 5150 डॉलर के नीचे आया।
बाजार में आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23781-23836 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23889-24967/24048 पर है। इसके लिए पहला बेस 23388-23461 पर और बड़ा बेस 23263-23327 पर है। कल बिकवाली और उछाल में बिकवाली कारगर रही, 23790-830 पर बड़ा सप्लाई जोन रहा। FIIs की कैश में भारी बिकवाली दिखी, कैश और इंडेक्स में बिकवाली हुई और नेट शॉर्ट बढ़कर 2.26 लाख पर आ गया।
ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पर आ गया है। जियोपोलिटिकल स्थिति कठिन है। अमेरिकी बाजारों में कल भारी गिरावट रही। 100WEMA निर्णायक रूप से टूटा,24000 पर कॉल राइटर्स, लेकिन अब 23800-700 पर आ गए हैं। 23500 पर थोड़े पुट राइटर्स हैं। लेकिन आज गैपडाउन में पुट राइटर्स बाहर हो जाएंगे। जैसे पहले कहा था 24000 (100WEMA) से नीचे 23300 संभव (अप्रैल 2025 का ब्रेकआउट पॉइंट) है।
लेकिन ध्यान रखें कि आज का गैपडाउन पोजिशनल शॉर्ट से जुड़ा है,डे ट्रेडिंग के लिए थोड़ा धैर्य रखें। कल का इंट्राडे शॉर्ट और उछाल में शॉर्ट का प्वाइंट 23790/830 था, आज ये प्वाइंट 23681/744 संभव है। अगर 23681-734 के नीचे रहे तो शॉर्ट और उछाल में शॉर्ट करें, लेकिन इसके ऊपर शॉर्ट कवर स्विंग संभव है। फ्राइडे फैक्टर और क्रूड में गिरावट आने पर ऊपर रजिस्टेंस-1 और 2 किसी भी समय दिख सकता है।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55436-55678 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55877-56231 पर है। इसके लिए पहला बेस 54437-54661 पर और बड़ा बेस 54077-54246 पर है। कल साफ कहा था इंडेक्स कमजोर है। अब 50WEMA के नीचे बिकवाली और उछाल में बिकवाली कारगर होगी। कल दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ था,मिड सेशन में पुलबैक पर शॉर्ट कारगर रहा। पुट और ऑप्शन की कमी के चलते किसी भी रेंज में सपोर्ट और रजिस्टेंस का अदांजा लगाना मुश्किल है। लेकिन इस रेंज में जब तक 55436-678 के नीचे नहीं आ जाते तब तक बिकवाली और उछाल में बिकवाली की राय रहेगी। जब शॉर्ट सौदें हों तो बेस प्वाइंट को ध्यान में रखें,लेकिन आज के लिए 54077 सबसे अहम सपोर्ट होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।