Hot Stocks Today : Nifty ने 20,222 के अपने ऑल-टाइम हाई से 6 फीसदी गिरने के बाद 18,837 पर स्विंग लो बनाया था। उसके बाद से उसमें हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर देखने को मिला है। मोमेंटम पॉजिटिव बना हुआ है। RSI 50 के लेवल के ऊपर बना हुआ है। इससे अपवॉर्ड मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिलता है। तेजी की स्थिति में 19,850 का लेवल बहुत अहम है। इसके बाद 20,000 और 20,222 अहम लेवल होंगे। गिरावट की स्थिति में 19,700 का लेवल अहम होगा। उसके बाद 19,650 के लेवल पर नजर रखनी होगी। अगर निफ्टी 19,850 से ऊपर बना रहता है तो इसमें तेजी जारी रह सकती है। शॉर्ट-कवरिंग के सपोर्ट से यह 20,000 और 20,222 की तरफ बढ़ने की कोशिश कर सकता है। जब तक निफ्टी 19,700 से ऊपर बना रहता है बुलिश स्ट्रेटेजी रखने की सलाह है।
GEPL Capital के एवीपी (टेक्निकल रिसर्च) विदनयन सावंत का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है :
इस शेयर में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 2,187 रुपये है। इसमें 2,090 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 2,450 रुपये है। Colgate Palmolive के स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। कोलगेट पॉमोलिव के स्टॉक्स में स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड दिख रहा है। इसमें रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड हो रहा है। जुलाई 2023 के बाद इस स्टॉक में करेक्शन दिखा था। यह करेक्शन अच्छा था जिसमें लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन नहीं दिखा। इससे कुल मिलाकर पॉजिटिव सेंटिमेंट का संकेत मिलता है। जुलाई 2023 के पहले हफ्ते में स्टॉक ने रेक्टेंगल पैटर्न से ब्रेकआउट किया है, जो तीन साल पहले बना था। यह स्टॉक अपने 12-वीक EMA से लगातार ऊपर बना हुआ है, जिससे अपट्रेंड जारी रहने का संकेत मिलता है।
इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 2,926 रुपये है। इसमें 2,750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 3,335 रुपये है। MCX India के स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 14 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक का पैटर्न उम्मीद जगाता है। अक्टूबर 2021 के स्विंग हाई से ब्रेकआउट के बाद हायर हाय और हायल लो देखने को मिला है। इस ब्रेकआउट के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम भी अच्छा रहा है। इससे इस स्टॉक में खरीदारी की दिलचस्पी का पता चलता है। एमसीएक्स इंडिया के स्टॉक में इसके 50-डे EMA और 100-डे EMA के ऊपर कारोबार हो रहा है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।