Get App

Hot Stocks Today : एलआईसी सहित इन तीन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 20 फीसदी तक की कमाई

Hot Stocks Today : अब निफ्टी 50, Nifty500, Nifty100, Nifty200, Midcap100 और Smallcap 100 सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई पर हैं। पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस से निफ्टी नए ऑल-टाइम हाई बना रहा है। इससे यह नए रास्ते पर निकल गया है। अब निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 20,500 पर है। इस लेवल के टूटने पर इसे 20,222 पर पॉजिशनल सपोर्ट मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2023 पर 4:35 PM
Hot Stocks Today : एलआईसी सहित इन तीन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 20 फीसदी तक की कमाई
Hot Stocks Today : Nifty Midcap 100 Index आसमान में पहुंच गया है। इसमें लगातार 22 ट्रेडिंग सेशंस से तेजी जारी है।

Hot Stocks Today : Nifty 400 प्वाइंट्स से ज्यादा उछाल के साथ 20,702 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। अब निफ्टी 50, Nifty500, Nifty100, Nifty200, Midcap100 और Smallcap 100 सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई पर हैं। पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस से निफ्टी नए ऑल-टाइम हाई बना रहा है। इससे यह नए रास्ते पर निकल गया है। अब निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 20,500 पर है। इस लेवल के टूटने पर इसे 20,222 पर पॉजिशनल सपोर्ट मिलेगा। 20,743 और 21,193 इसके लिए रेसिस्टेंस लेवल होंगे। NSE500 के 87 फीसदी स्टॉक्स में उनके 200 DMA से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इससे स्ट्रॉन्ग सेंटिमेंट का पता चलता है। Nifty Midcap 100 Index आसमान में पहुंच गया है। इसमें लगातार 22 ट्रेडिंग सेशंस से तेजी जारी है। निफ्टी स्मॉलकैपस 100 ने अपवॉर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट किया है। ब्रेंट क्रूड अपने हालिया 97 डॉलर प्रति बैरल के पीक से 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। यह इंडियन मार्केट के लिए अच्छी खबर है।

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजनी का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है :

India Cements

इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 254 रुपये है। इसमें 237 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 282 रुपये है। India Cements के स्टॉक पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक ने वीकली चार्ट पर डाउनवॉर्ड स्लोपिंग चैनल से ब्रेकआउट किया है। इस स्टॉक को इसके 100-वीक EMA पर सपोर्ट मिला है। उसके बाद इसकी चाल बदली है। यह अपने 20, 50, 100 और 200 DEMA से ऊपर बना हुआ है। इससे सभी टाइम फ्रेम पर बुलिश ट्रेंड का संकेत मिलता है। DMI और RSI डेली चार्ट पर बुलिश हो गए हैं। सीमेंट सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें