Hot Stocks Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 9 अप्रैल को कारोबार शुरू होते ही अपने नए उच्च्तम स्तर पर पहुंच गए। निफ्टी ने 22,765.30 का अपना नया ऑलटाइम हाई छुआ। पिछले कुछ हफ्तों से निफ्टी इंडेक्स ने खुद का लचीला रखते हुए ग्लोबल इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट, विनय रजानी का मानना है कि निफ्टी इंडेक्स को 22,800-23,000 के जोन में अगला रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। ऐतिहासिक रूप से भी, अप्रैल का महीना निफ्टी के लिए काफी अच्छा रहता आया है। ऐसे में इंडेक्स में बुलिश ट्रेंड के बने रहने का अनुमान है।
रजानी ने कहा कि नीचे की ओर 22,300 का स्तर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करता है और ट्रेडर्स इसे स्टॉप लॉस के रूप में रख सकते हैं। इसके साथ ही विनय रजानी ने 3 स्टॉक्स भी सुझाएं, जिन पर दांव लगाकार निवेशक अगले कुछ हफ्तों में 15% तक की कमाई कर सकते हैं।
1. रेडिंगटन लिमिटेड (Redington Ltd)
इसके अलावा स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो सभी टाइमफ्रेम पर बुलिश संकेत दे रहा है। इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर भी इसके ताकत दिखा रहे हैं। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर के आधार पर इस शेयर को 222 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
2. पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech)
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 530 रुपये है। जबकि स्टॉप लॉस 426 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर निवेशकों को 14 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। PNC इंफ्राटेक का शेयर कई-हफ्तों के कंसॉलिडेशन से बाहर आ गया है और इसके वॉल्यूम में भी बड़ोतरी हुई है। यह शेयर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार आउटपरफॉर्म कर रहा है और इस ट्रेंड के आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।
स्टॉक का प्राइमरी रुझान तेजी का है। वीकली चार्ट पर यह हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। साथ ही अपने सभी अह मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर के आधार पर, इस शेयर को 464 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
3. ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India)
इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 760 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 601 रुपये पर लगाना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर निवेशकों को 15 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। ग्रेफाइट इंडिया का शेयर पिछले हफ्तों से एक नैरो कंसॉलिडेशन में कारोबार कर रहा था, जिससे अब यह बाहर आ गया है। ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी उछाल आया है। मंथली चार्ट पर भी स्टॉक ने नीचे की ओर झुकी हुई ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट दिया है। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो सभी टाइमफ्रेम पर इसमें बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर के आधार पर, इस शेयर को 661 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।