Hot Stocks Today: निफ्टी इंडेक्स आज 28 मार्च को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में कारोबारकर रहा है। इससे पहले 27 मार्च को यह पूरे दिन 22,100 से ऊपर बना रहा और बंद हुआ। LKP सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, रुपक डे ने बकाया कि निफ्टी का शॉर्ट-टर्म मोमेंटम पॉजिटिव दिख रहा है, RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) इंडिकेटर में एक क्रॉसओवर से भी सपोर्ट मिला है। उन्होंने कहा कि जबतक इंडेक्स 22,000 से ऊपर रहेगा तब तक ट्रेंड के पॉजिटिव बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि निफ्टी यहां से ऊपर की ओर से 22,300 के स्तर को पार करने की तरफ बढ़ सकता है।
इसके साथ ही रुपक डे ने 3 स्टॉक्स भी बताएं, जिनपर दांव लगाकर निवेशक अगले कुछ हफ्तों में 12 प्रतिशत तक रिटर्न कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों स्टॉक्स टेक्निकल चार्ट पर काफी मजबूत दिख रहे हैं-
1. जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies)
इसके अलावा, RSI (14) ने 60 से ऊपर की रीडिंग के साथ एक बुलिश क्रॉसओवर का अनुभव किया है, जो स्टॉक की कीमत में मजबूत मोमेंटम का संकेत देता है। इसे देखने हम इस स्टॉक को 609 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह देते हैं।
2. मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute)
इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 900 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 774 रुपये पर लगाना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर निवेशकों को 12 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। मैक्स हेल्थकेयर के स्टॉक ने अपने हालिया कैंडल में एक कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट दिया है, जो स्टॉक में मार्केट पार्टिसिपेंट्स की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत देता है। इस हालिया तेजी को वॉल्यूम में बढ़ोतरी से भी सपोर्ट मिला है, जो स्टॉक में अच्छी भागीदारी का संकेत देता है।
इसके अलावा, स्टॉक ने डेली चार्ट अपने सभी अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को पार कर लिया है, जिससे बुलिश सेंटीमेंट को और मजबूती मिली है। इसे देखते हुए स्टॉक में 802 रुपये के आसपास पोजिशन लेने की सलाह दी जाती है।
3. इंडियन होटल्स (Indian Hotels)
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 630 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 574 रुपये पर लगाने की सलाह दी गई है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 7.5प्रतिशत तक रिटर्न दे सकता है। इंडियन होटल्स के शेयर ने एक कंसॉलिडेशन के बाद हाल में ब्रेकआउट दिया है, जिसके बाद इसमें रैली देखी जा रही है। यह स्टॉक को लेकर बढ़ती पॉजिटिविटी का संकेत है। इस हालिया रैली को वॉल्यूम में तेजी से सपोर्ट भी मिला है, जो स्टॉक में मार्केट पार्टिसिपेंट्स की रुचि का संकेत देता है।
इसके अतिरिक्त, स्टॉक ने डेली चार्ट पर सभी अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को पार कर लिया है, जिससे बुलिश सेंटीमेंट को और मजबूती मिली है। RSI ने भी एक बुलिश क्रॉसओवर का अनुभव किया है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए स्टॉक को 586 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।