Get App

Hot Stocks: 3-4 हफ्तों में ही हासिल करना चाहते हैं 13% तक रिटर्न तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

निफ्टी के लिए अगला टारगेट 18955 और 19000 नजर आ रहा है। ट्रेडरों को सलाह होगी कि वो निफ्टी में 18200 के ट्रेलिंग स्पलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाए रखें

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 7:11 PM
Hot Stocks: 3-4 हफ्तों में ही हासिल करना चाहते हैं 13% तक रिटर्न तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल
डेली और वीकली चार्ट पर RSI और MFI जैसे इंडीकेटर भी बाजार में जारी तेजी के कायम रहने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि आने वाले हफ्तों में निफ्टी की तेजी कायम रहेगी

Nandish Shah - HDFC Securities

28 नवंबर को निफ्टी में लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिली और इंट्रा डे में इसने 18614 का नया ऑल टाइम हाई लगाया। कारोबार के अंत में यह 50 अंकों की बढ़त के साथ 18,563 पर बंद हुआ। कुछ हफ्ते पहले 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने के बाद पिछले हफ्ते 18400 पर स्थित बड़ी बाधा टूटने के चलते निफ्टी में एक मजबूत ब्रेक आउट देखने को मिला। मंथली चार्ट पर मल्टीमंथ ब्रेकआउट में अब और मजबूती आती दिख रही है। लॉन्ग टर्म में बाजार पर इसका काफी पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। डेली और वीकली चार्ट पर RSI और MFI जैसे इंडीकेटर भी बाजार में जारी तेजी के कायम रहने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि आने वाले हफ्तों में निफ्टी की तेजी कायम रहेगी।

डेरीवेटिव आंकड़ों पर नजर डालें तो 18200 और 18300 के स्तर पर काफी पुटराइटिंग देखने को मिली है। यह 18215 पर स्थित निफ्टी के 20 EMA के साथ भी संयोग करता है। अब निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 18200 और 18300 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए अगला टारगेट 18955 और 19000 नजर आ रहा है। ट्रेडरों को सलाह होगी कि वो निफ्टी में 18200 के ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाए रखें। ब्रॉडर मार्केट में तेजी के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। छोटे मझोले शेयरों के गति पकड़ने के साथ ही आने वाले दिनों में बाजार हमें नई ऊचाइंया छूते नजर आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें