Jigar S Patel, Anand Rathi Shares & Stock Brokers
Jigar S Patel, Anand Rathi Shares & Stock Brokers
आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि पिछले 16 कारोबारी सत्रों से निफ्टी 17200 - 18000 के रेंज में कारोबार कर रहा है। इसने 17900-18000 के रिवर्सल जोन के साथ एक बियरिश शॉर्क पैटर्न बना लिया है। इंडेक्स के मूवमेंट पर नजर डालें तो इस हफ्ते दो स्थितियां संभव हैं। पहली ये है कि अगर निफ्टी वीकली स्केल पर 18000 केऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें आने वाले हफ्तों में 18500 का स्तर देखने को मिल सकता है। दूसरी स्थिति यह बनती है कि अगर निफ्टी 17500 के नीचे बंद होता है तो फिर इसमें हमें नीचे की तरफ 17000 का स्तर देखने को मिल सकता है। ऐसे में वर्तमान बाजार स्थिति में हेजिंग सबसे बेहतर रणनीति होगी।
बैंक निफ्टी की बात करें तो पिछले कुछ हफ्तों से इसमें हमें 2500 अंकों की तेजी देखने को मिली है। और यह पिछले कारोबारी के दिन 40,400 के करीब बंद हुआ। वर्तमान में बैंक निफ्टी 41,830 से अपने ऑल टाइम हाई से सिर्फ 1400 अंक पीछे नजर आ रहा है। बता दें कि बैंक निफ्टी ने 25 अक्टूबर 2021 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। अगर बैंक निफ्टी 39,800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर आगे आने वाले हफ्तों में ये अपना ऑल टाइम हाई एक बार फिर से हासिल करता नजर आ सकता है। वहीं अगर यह वीकली क्लोजिंग बेसिस पर 39,000 के नीचे फिसलता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है।
आज के 3 बॉय कॉल। जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Pfizer: Buy | LTP: Rs 4,324 |: फाइजर में 4100 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 4800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Gujarat Gas: Buy | LTP: Rs 507.2 | गुजरात गैस में 475 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 575 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
ONGC: Buy | LTP: Rs 134 | में 120 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।