Adani Enterprises ने 6 महीने में दिया 100% रिटर्न, अब Nifty 50 में शामिल होने से स्टॉक में दिख रहा नया जोश

Adani Enterprises बेंचमार्क इंडेक्स में 30 सितंबर को शामिल हो जाएगा, जो श्री सीमेंट की जगह लेगा। इस इंडेक्स में देश के सबसे ज्यादा ट्रैक किए जाने वाले स्टॉक्स रखे जाते हैं

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 8:31 PM
Story continues below Advertisement
Adani Enterprises निफ्टी इंडेक्स में शामिल होने वाला अडानी ग्रुप का दूसरा शेयर है। इससे पहले Adani Ports and Special Economic Zone इस इंडेक्स में शामिल हो चुका है

Adani Enterprises : अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर शुक्रवार, 2 सितंबर को एनएसई पर इंट्राडे में 2 फीसदी मजबूत होकर 3,293.75 रुपये के अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। दरअसल, एनएसई (NSE) ने कंपनी के शेयर को बेंचमार्क निफ्टी50 इंडेक्स (Nifty 50 index) में शामिल करने का ऐलान किया है, जिसके बाद उसमें यह तेजी देखने को मिल रही है।

Adani Enterprises बेंचमार्क इंडेक्स में 30 सितंबर को शामिल हो जाएगा, जो श्री सीमेंट की जगह लेगा। इस इंडेक्स में देश के सबसे ज्यादा ट्रैक किए जाने वाले स्टॉक्स रखे जाते हैं।

छह महीने में दिया 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न


पिछले छह महीने के दौरान अडानी ग्रुप का यह शेयर 1,641 रुपये के स्तर से दोगुना हो गया है, जबकि Nifty 50 index ने इस दौरान सिर्फ 5.5 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, श्री सीमेंट (Shree Cement) का शेयर शुक्रवार को एनएसई पर लगभग 3 फीसदी गिरकर 21,011 पर आ गया। पिछले छह महीने के दौरान शेयर 12 फीसदी टूट चुका है।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को करें अपने पोर्टफोलियो में शामिल

अडानी ग्रुप का दूसरा शेयर इंडेक्स में शामिल

गुरुवार को जारी एक रिलीज के मुताबिक, एनएसई इंडाइसेस लि. की इंडेक्स मेंटेनेंस सब कमेटी- इक्विटी (IMSC) ने अपने पीरियडिक रिव्यू के तहत यह बदलाव करने का फैसला किया है।

Adani Enterprises निफ्टी इंडेक्स में शामिल होने वाला अडानी ग्रुप का दूसरा शेयर है। इससे पहले Adani Ports and Special Economic Zone इस इंडेक्स में शामिल हो चुका है।

Multibagger Stock : इस सरकारी कंपनी के शेयर ने साल भर में दिया 72% रिटर्न, रोज बना रहा नया हाई

इस बदलाव से क्या हुआ असर

Edelweiss Securities के मुताबिक, निफ्टी 50 में शामिल होने से अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर में लगभग 21.3 करोड़ डॉलर का नेट इनफ्लो हुआ है, जबकि श्री सीमेंट से 8.7 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो देखने को मिला है।

गौतम अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेस तेजी से बढ़ती डायवर्सिफाइड कंपनी है, जो कई प्रोडक्ट और सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी इनक्यूबेटर के रूप में ऑपरेट करती है, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स, एनर्जी और यूटिलिटी सेक्टरों में नए बिजनेस स्थापित करती है। साथ ही डायरेक्ट टू कंज्यूमर बिजनेसेस पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।