Get App

Adani Group को नहीं मिला कर्ज! खारिज की मिडिल ईस्ट के फंड से 3 अरब डॉलर मिलने की खबर

Adani Group Debt : एक दिन पहले खबर आई थी कि अदाणी ग्रुप ने संभवतः मिडिल ईस्ट के एक सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर का लोन जुटा लिया है। हालांकि, अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है लेकिन ब्लूमबर्ग ने खबर दी है कि कंपनी ने साफ कर दिया है कि कर्ज से जुड़ी यह रिपोर्ट सही नहीं है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Mar 02, 2023 पर 8:37 AM
Adani Group को नहीं मिला कर्ज! खारिज की मिडिल ईस्ट के फंड से 3 अरब डॉलर मिलने की खबर
Adani Group Debt : 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद अभी अदाणी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो चुकी है

Adani Group Debt : अदाणी ग्रुप ने 3 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने की खबरों को खारिज कर दिया है। एक दिन पहले यानी 1 मार्च को आई खबर में दावा किया गया था कि मुश्किलों से जूझ रहे भारतीय समूह ने एक सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर का लोन जुटा लिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि अदाणी ग्रुप ने संभवतः मिडिल ईस्ट के एक सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर का लोन जुटा लिया है। हालांकि, अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है लेकिन ब्लूमबर्ग ने खबर दी है कि कंपनी ने साफ कर दिया है कि रॉयटर्स की रिपोर्ट सही नहीं है।

बीएसई ने मांगा स्पष्टीकरण

बीएसई (BSE) ने भी इस खबर के संबंध में अदाणी ग्रुप से स्पष्टीकरण मांगा है।

24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट जारी होने के बाद अभी अदाणी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो चुकी है। इस रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर स्टॉक में हेराफेरी और अकाउंटिंग फ्रॉड सहित तमाम आरोप लगाए गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें