ONGC के नतीजों के बाद जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय, बेचें या करें होल्ड

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक रहा है लेकिन आय और मुनाफे के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है

अपडेटेड May 30, 2022 पर 1:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म सिटी ने इस स्टॉक पर Sell कॉल बनाए रखते हुए 155 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)  ने शनिवार को अपने नतीजे पेश कर दिए है। कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आए है। आज सुबह के कारोबार में यह शेयर हरे निशान में कामकाज कर रहा था। फिलहाल 1.35 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 1.35 रुपये यानी 0.94 फीसदी की कमजोरी के साथ 142.45 के स्तर पर नजर आ रहा है।

ONGC ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट मार्च तिमाही में 8,859.54 करोड़ रुपए बढ़ा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिच 6,733.97 करोड़ रुपए था।

2021 के अंत में और खासतौर पर फरवरी में रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू होने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड और गैस की कीमतें बढ़ीं जिसका फायदा ओएनजीसी को मिला है। ONGC क्रूड का प्रोडक्शन भी करता है लिहाजा उसे बढ़ती कीमतों का जबरदस्त फायदा हुआ है।


मार्च 2022 तिमाही में कंपनी को कामकाज से होने वाली आमदनी बढ़कर 34,497.24 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 21,188.91 करोड़ रुपए थी।

पूरे वित्त वर्ष 2022 (अप्रैल 2021-मार्च 2022) के लिए ONGC ने रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट पेश किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 40,305.74 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले वित्त वर्ष यानी फिस्कल ईयर 2021 में 11,246.44 करोड़ रुपए था।

कंपनी की सब्सिडियरीज HPCL और ONGC Videsh को मिलाकर कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 12,061.44 करोड़ रुपए रहा। पूर फिस्कल ईयर 2022 के लिए यह 49,294.06 करोड़ रुपए था।

ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म सिटी ने इस स्टॉक पर Sell कॉल बनाए रखते हुए 155 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक रहा है लेकिन आय और मुनाफे के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है। प्रोडक्शन उत्पादन का ट्रेन्ड भी निराशाजनक रहा है। क्रूड ऑयल की कीमतों में आगे दबाव बने रहने की संभावना के चलते स्टॉक में तेजी की संभावना सीमित है।

वहीं दूसरी तरफ जापानी रिसर्च फर्म नोमुरा ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल कॉल देते हुए इसके लिए 185 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के उत्पादन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ एक्सप्लोरेशन गतिविधियों पर आने वाले खर्च में डेढ़ गुने की बढ़ोतरी की बढ़ोतरी की उम्मीद है जो कंपनी के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।