Ahluwalia Contracts को मिला 150 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 10% भागा

कंपनी ने बताया है कि उसको Amity Campus बंगलुरु से एक बड़ा कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिला है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 12:53 PM
Ahluwalia Contracts के शेयरों में आज यानी 12 जुलाई को सुबह के कारोबार में 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

Ahluwalia Contracts के शेयरों में आज यानी 12 जुलाई को सुबह के कारोबार में 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने बताया है कि उसको Amity Campus बंगलुरु से एक बड़ा कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने आज जारी अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि उसको बंगलुरु में Amity Campus से संबंधित निर्माण कार्यों के लिए ऋत्नंद बलवेद एजुकेशन फाउंडेशन (Ritnand Balved Education Foundation) से 150 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में रहा।

बताते चलें कि वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक कंपनी को 863 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले है। फिलहाल 12. 40 बजे के आसपास एनएसई पर Ahluwalia Contracts का शेयर 36.85 रुपये यानी 8.88 फीसदी की बढ़त के साथ 451.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं बीएसई पर यह शेयर 37.80 रुपये यानी 9.12 फीसदी की बढ़त के साथ 452.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।


Daily Voice : अगर अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ती है तो बाजार में और गिरावट मुमकिन

स्टॉक का दिन का निचला स्तर 427.00 रुपये पर है जबकि इसका दिन का हाई 467.00 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 563.60 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 337.10 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 253,182 है। कंपनी का मार्केट कैप 3,037 करोड़ रुपये है। आज यह शेयर 430.25 रुपये पर खुला है।

11 अप्रैल 2022 को इस स्टॉक ने 563.50 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ जबकि 10 अगस्त 2021 को इसने 339.80 रुपये के स्तर पर अपना 52 वीक लो छुआ। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 19.93 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा जबकि 32.78 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है।

य़ह भी पढ़ें- HFCL के शेयर में 8% की दमदार रैली, 59 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने से बढ़ी खरीदारी

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।