HFCL के शेयर में 8% की दमदार रैली, 59 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने से बढ़ी खरीदारी

HFCL ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, देश की एक अग्रणी टेलिकॉम ऑपरेटर ने विभिन्न सर्किलों में अपने फाइबर टू द होम (FTTH) नेटवर्क और लंबी दूरी के फाइबर नेटवर्क परचेज ऑर्डर जारी किया है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 12:22 PM
ऑप्टिकल फाइबर केबिल बनाने वाली एचएफसीएल के शेयर में मंगलवार को खासी खरीदारी देखने को मिली

HFCL Shares : ऑप्टिकल फाइबर केबिल बनाने वाली एचएफसीएल के शेयर में मंगलवार, 12 जुलाई को लगभग 8 फीसदी की तगड़ी रैली दर्ज की गई। दरअसल, कंपनी को भारत में एक टेलिकॉम कंपनी से 59.22 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। दोपहर 12.15 बजे बीएसई पर शेयर 7.61 फीसदी मजबूती के साथ 67.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

59 करोड़ रुपये का है परचेज ऑर्डर

HFCL ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “देश की एक अग्रणी टेलिकॉम ऑपरेटर ने विभिन्न सर्किलों में अपने फाइबर टू द होम (FTTH) नेटवर्क और लंबी दूरी के फाइबर नेटवर्क परचेज ऑर्डर जारी किया है।”


इस मल्टीबैगर शेयर ने 5 साल में दिया 300% रिटर्न, ब्रोकरेज अभी भी क्यों दे रहे खरीदारी की सलाह?

दिल्ली हेडक्वार्टर वाली कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर 59.22 करोड़ रुपये का है और एचएफसीएल को जुलाई, 2023 तक प्रोडक्ट और सर्विसेज की डिलिवरी करनी होगी।

क्या करती है कंपनी

एचएफसीएल को टेलिकम्युनिकेशंस इक्विपमेंट, ऑप्टिकल फाइबर केबिल और इंटेलिजेंस पावर सिस्टम्स के विनिर्माण में विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी ने सीडीएमए और जीएसएम नेटवर्क्स, सैटेलाइट कम्युनिकेशंस, वायरलेस स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट और डीब्ल्यूडीएम ऑप्टिकल ट्रांसमिशन नेटवर्क सहित कई ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं।

कंपनी की सोलन (हिमाचल प्रदेश), गोवा और चेन्नई (तमिलनाडु) में प्रोडक्शन फैसिलिटीज हैं।

Zomato का शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 67% लुढ़क चुका है, क्या यह निवेश का है मौका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।