Get App

कमाल का स्टॉक: इस शराब स्टॉक ने 1 लाख रुपये को 19 साल में बनाया 1.08 करोड़ रुपये

Radico Khaitan का शेयर पिछले 19 साल में 7.60 रुपये से बढ़कर 826 रुपये तक आता दिखा है। इस अवधि में इस स्टॉक ने अपने शेयर धारकों को 10,700 फीसदी का रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 12:00 PM
कमाल का स्टॉक: इस शराब स्टॉक  ने 1 लाख रुपये को 19 साल में बनाया 1.08 करोड़ रुपये
अगर किसी ने 19 साल पहले 7.62 रुपये के भाव पर इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 1.08 करोड़ रुपये मिल रहे होते।

Multibagger stock: किसी स्टॉक में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करना जैसा ही होता है। शेयर बाजार में हमें कई ऐसे स्टॉक देखने को मिलते हैं जिन्होंने अपने निवेशकों की वेल्थ में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। शेयर बाजार में सिर्फ खरीद, बिक्री करके ही पैसे नहीं बनाए जा सकते। बाजार में पैसे बनाने के लिए किसी क्वालिटी स्टॉक में खरीदारी करके उसमें लंबे समय तक टिके रहने सबसे बड़ा मूलमंत्र है। शराब स्टॉक Radico Khaitan एक ऐसा स्टॉक है जो हमें बताता है कि खरीदनें, होल्ड करने और लंबे समय के लिए भूल जाने की रणनीति कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Radico Khaitan का शेयर पिछले 19 साल में 7.60 रुपये से बढ़कर 826 रुपये तक आता दिखा है। इस अवधि में इस स्टॉक ने अपने शेयर धारकों को 10,700 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Radico Khaitan शेयर प्राइस हिस्ट्री

2022 में कदम रखने के साथ ही Radico Khaitan के शेयरों में दबाव में देखने को मिला है। इस साल अब तक यह शराब स्टॉक करीब 35 फीसदी टूटा है जबकि पिछले 6 महीने में इस शेयर में करीब 27 फीसदी का करेक्शन देखने को मिला है। हालांकि पिछले 1 साल के दौरान यह शेयर 610 रुपये से बढ़कर 826 रुपये तक जाता नजर आया है। इस अवधि में इस शेयर ने करीब 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 123 रुपये से 826 रुपये पर जाता नजर आया है। 5 साल में इस शेयर में 560 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें