Anand Rathi Wealth के शेयरों में आज यानी 13 अप्रैल के कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली और यह 12 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाता दिखा। कंपनी में चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए है।

Anand Rathi Wealth के शेयरों में आज यानी 13 अप्रैल के कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली और यह 12 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाता दिखा। कंपनी में चौथी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए है।
31 मार्च 2022 को खत्म हुए चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 3 गुने या 239 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि इसी अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 115 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है ।
चौथी तिमाही में कंपनी की AUM सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 32,906 करोड़ रुपये पर रही है । कंपनी की सीईओ राकेश रावल ने कहा है कि कंपनी के AUM में हुई जबरदस्त ग्रोथ के चलते वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की आय और मार्जिन दोनों में मजबूती देखने को मिली है।
पूरे वित्त वर्ष के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की आय सालाना आधार पर 52 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 426 करोड़ रुपये पर रही है जबकि इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा184 फीसदी की बढ़त के साथ 127 फीसदी पर रही है।
कारोबार के अंत में Anand Rathi Wealth का शेयर एनएसई पर 53.50 रुपये यानी 8.73 फीसदीकी बढ़त के साथ 666.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस स्टॉक का डे लो 655.00 रुपये पर है और इसका डे हाई 721.35 रुपये के स्तर पर रहा था। कंपनी का मार्केट कैप 2,772 करोड़ रुपये पर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।