अमेरिका में मौद्रिक नीतियों में कड़ाई आने की संभावना के बीच 2022 में FII फ्लो में कमी की संभावना है। हालांकि घरेलू फंडों की खरीदारी में मजबूती रहने की संभावना है। घरेलू फंड FII के तरफ से आने वाली कमी की भरपाई करते दिख सकते हैं। महंगे हो चुके वैल्यूएशन और FII फ्लो पर दबाव की संभावना के बीच इस बात की उम्मीद नहीं दिखती कि 2022 में भी 2021 जैसी बड़े आधार वाली रैली देखने को मिलेगी। ऐसे में अल्फा रिटर्न हासिल करने के लिए Angel One की सलाह है कि बॉटम अप स्टॉक पिकिंग रणनीति अपनाई जाए। इसी रणनीति के तहत Angel One ने 14 स्टॉक सुझाए हैं जिनमें 2022 में 81 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।
