एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 6% बढ़ा, जानें क्यो है ब्रोकरेजेस को स्टॉक में 28% अपसाइड की उम्मीद

ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म ने स्टॉक पर 1500 का टारगेट दिया है

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 1:13 PM
AU Small Finance Bank के शेयरों में आज दिखी तेजी

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयर की कीमत 5 जनवरी को सुबह के सत्र में 6 प्रतिशत से अधिक उछल गई जबकि पिछले पांच दिनों में स्टॉक 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। शेयर 74.95 रुपये या 6.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,169.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 1,179.50 रुपये के इंट्रा डे हाई और 1,120 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ है। यह शेयर अपने पांच दिनों के औसत 40,139 शेयरों की तुलना में 42.21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 57,080 शेयरों के वॉल्यूम के साथ कारोबार कर रहा था।

वैश्विक रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म मॉर्गन स्टेनली (Global research and broking firm Morgan Stanley) ने 1,500 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी है, जो कि मौजूदा स्तर से 28 प्रतिशत अधिक है। रिसर्च फर्म का कहना है कि तीसरी तिमाही में एयूएम की वृद्धि को डिस्बर्समेंट में 36 प्रतिशत की सालाना वृद्धि से मजबूत मदद मिली। इसके अलावा इस अवधि के दौरान कोई रिस्ट्रक्चरिंग नहीं होने के साथ कलेक्शन इफिसिएंसी मजबूत बनी हुई है।

घरेलू रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल (Domestic research and broking firm Motilal Oswal) ने 1,400 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ शेयर पर 'खरीदारी' की रेटिंग बरकरार रखी है। रिसर्च फर्म के अनुसार कारोबारी माहौल में समग्र सुधार के कारण बैंक ने मजबूत डिस्बर्समेंट के चलते कर्ज देने (advances) में मजबूत वृद्धि दिखाई है।


बंधन बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पर जानें दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश सलाह

उन्होंने आगे कहा कि कासा (CASA) की मजबूत वृद्धि के कारण डिपॉजिट में भी मजबूत वृद्धि बनी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कासा अनुपात में और सुधार हुआ है। एसेट क्वालिटी की बात करें तो कलेक्शन एफिसिएंसी मजबूत (100 प्रतिशत से अधिक) बनी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप एसेट क्वालिटी अनुपात में सुधार होने की संभावना है, जो बैंक के लिए फायदेमंद होगा।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा "इसलिए हम 1,400 रुपये प्रति शेयर (4.6x Sep'23E BV) के लक्ष्य के साथ इस स्टॉक पर अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग बनाए रखते हैं।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।