Get App

एविएशन शेयरों में लगे पंख, इंटरनेशनल उड़ानें फिर से शुरु होने की खबरों ने भरा जोश

आज के कारोबार में SpiceJet, IndiGo parent InterGlobe Aviation और Jet Airways के शेयरों में 5-8 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 11:12 AM
एविएशन शेयरों में लगे पंख, इंटरनेशनल उड़ानें फिर से शुरु होने की खबरों ने भरा जोश
आज यानी 09 मार्च को इंडियन एविएशन शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।

Aviation Share jump: आज यानी 09 मार्च को इंडियन एविएशन शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। आज के कारोबार में SpiceJet, IndiGo parent InterGlobe Aviation और Jet Airways के शेयरों में 5-8 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। दरअसल नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 08 मार्च को 27 मार्च 2022 से भारत के लिए/भारत से शेड्यूल्ड कमर्शियल इंटरनेशनल पैसेंजर उड़ानों को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। जिसके चलते आज एविएशन शेयरों मे तेजी देखने को मिल रही है।

बतातें चलें कि भारत सरकार ने करीब दो साल बाद देश में 27 मार्च से एक बार फिर से इंटरनेशनल कमर्शियल उड़ानों को कोरोना गाइडलाइंस के अनुपालन के साथ एक बार फिर शुरू करने का फैसला किया है।

इससे पहले 28 फरवरी को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक को अगले आदेश तक बढ़ा दिया था। हालांकि, डीजीसीए ने कहा कि जो उड़ानें एयर बबल व्यवस्था के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों के तहत परिचालन कर रही हैं, वे निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें