07 सितंबर यानी आज के कारोबार में Bajaj Auto के शेयरों में इंट्राडे में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है कि फॉरेन ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने बजाज ऑटो की रेटिंग "buy" से घटाकर "outperform" कर दी है और इसके लक्ष्य को भी 4,677 रुपये से घटाकर 4343 रुपये कर दिया है।
सीएलएसए का कहना है कि कंपनी का एक्सपोर्ट दबाव में बना हुआ है। एक्सपोर्ट में गिरावट के चलते वित्त वर्ष 2022-24 की अनुमानित आय में 6 से 9 फीसदी की कटौती की गई है। कंपनी के नजरिए से फेस्टिव सीजन के बाद की मांग और रूरल रिकवरी के आकंड़े काफी अहम होगी।
बता दें कि अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।अगस्त 2022 में Bajaj Auto को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 28 फीसदी घटकर 1.44 लाख यूनिट रहा है जबकि अगस्त 2021 में कंपनी का एक्सपोर्ट 2 लाख यूनिट का रहा था। अगस्त 2022 में बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 3.55 लाख यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 3.38 लाख यूनिट रही थी।
पूर्व में एशियन मार्केट्स सिक्योरिटीज के नाम से जाने जानी वाली Amsec भी कंपनी के एक्सपोर्ट कारोबार को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। अपने ताजा रिपोर्ट में Amsec ने कहा है कि इंपोर्ट करने वाले देशों में विपरीत मैक्रो परिस्थितियों के कारण बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट कारोबार पर निगेटिव असर देखने को मिल सकता है। श्रीलंका, नाइजरिया, इजिप्त में चल रहा संकेत कंपनी के लिए निगेटिव है और अगस्त ऑटो सेल्स के आंकड़ों पर इनका असर भी देखने को मिला है।
एक्सपोर्ट बाजार की मुश्किलें बाजार जानकारों को पसंद नजर नहीं आ रही है जिसके चलते अगस्त महीने में इस स्टॉक पर “hold” कॉल की संख्या 3 महीने के पहले 10 से बढ़कर 15 हो गई है जबकि इस अवधि में “sell” की संख्या 4 से बढ़कर 7 पहुंच गई है।
2020 में अब तक बजाज ऑटो के स्टॉक ने करीब 17 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले महीने इसमें 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इस स्टॉक को लेकर हर कोई निराश नहीं है
शेयरखान का कहना है कि ऑटोमोबाइल ओरिजिनल इक्यूपमेंट मेकर के डिस्पेंच , बुकिंग, इनक्योरी और कस्टमर कॉल में फेस्टिव सीजन के शुरुआत के साथ बढ़त देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि हमें टू-व्हीलर, खासकर एंट्री और एक्जिक्टिव मोटसाइकिल के वॉल्यूम में रिकवरी आती दिखेगी। शेयरखान ने अपने एक ताजे नोट में Bajaj Auto को “buy” रेटिंग देते हुए इसके लिए 4800 रुपये का लक्ष्य दिया है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)