Get App

Bajaj Finance Q4 Preview: 70% तक बढ़ सकता है मुनाफा, 14% बढ़ सकती है ब्याज आय

Bajaj Finance के कस्टमर बेस में सालाना आधार पर 18.5% और तिमाही आधार पर 4% का उछाल देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 3:37 PM
Bajaj Finance Q4 Preview: 70% तक बढ़ सकता है मुनाफा, 14% बढ़ सकती है ब्याज आय
Bajaj Finance का सालाना आधार पर Q4FY22 में मुनाफा 69.9% बढ़कर 2442.1 करोड़ रुपये रह सकता है

बाजार की दिग्गज एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के नतीजे कल यानी मंगलवार 26 अप्रैल को आएंगे। सीएनबीसी पोल के मुताबिक बजाज फाइनेंस के चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रह सकते हैं। कंपनी का मुनाफा करीब 70% तक बढ़ सकता है। मुनाफे के अलावा कंपनी की ब्याज से कमाई में भी 14% से ज्यादा की बढ़त की संभावना व्यक्त की जा रही है। लेकिन पोल के मुताबिक NET INTEREST MARGIN पर दबाव दिख सकता है।

सीएनबीसी पोल के मुताबिक सालाना आधार पर Q4FY22 में कंपनी का मुनाफा 69.9% बढ़कर 2442.1 करोड़ रुपये रह सकता है जबकि पिछले साल की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1437 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 14.9% की बढ़त देखने को मिल सकती है।

सालाना आधार पर Q4FY22 में कंपनी की NII 14.5% बढ़कर 5332.3 करोड़ रुपये रह सकती है जबकि पिछले साल की तिमाही में कंपनी की NII 4659 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 14.9% की बढ़त देखने को मिल सकती है।

पोल के आंकड़े बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि कंपनी के नए लोन में गिरावट देखने को मिल सकती है। टिकट साइज के बढ़ने से AUM ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन NIM पर दबाव मुमकिन है। सालाना आधार पर नए लोन 63 लाख हो सकते हैं जिसमें 14.55% का उछाल नजर आ सकता है जबकि इसमें तिमाही आधार पर 14.86% की गिरावट नजर आ सकती है। वहीं कंपनी की कम प्रोविजनिंग से मजबूत मुनाफा देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें