Get App

Bandhan Bank Q1 Result: मुनाफा 138% चढ़कर हुआ 886 करोड़, एसेट क्वालिटी में दिखी कमजोरी

बंधन बैंक के प्रोविजन में गिरावट और शुद्ध ब्याज आय में बढ़त के कारण बैंक के नतीजे अच्छे आये हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 5:06 PM
Bandhan Bank Q1 Result: मुनाफा 138% चढ़कर हुआ 886 करोड़, एसेट क्वालिटी में दिखी कमजोरी
बंधन बैंक का मुनाफा 138 प्रतिशत बढ़कर 886.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा 373.1 करोड़ रुपये रहा था

कोलकाता स्थित निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने आज शुक्रवार 22 जुलाई को वित्त वर्ष 2023 की जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही के लिए शानदार नतीजे पेश किये। इस अवधि में बैंक के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 137.6 प्रतिशत की भारी बढ़त देखने को मिली। प्रोविजन में कमी और शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोत्तरी की वजह से बैंक के नतीजे अच्छे रहे। हालांकि बैंक की एसेट क्वॉलिटी कमजोर रही।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 138 प्रतिशत बढ़कर 886.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 373.1 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 18.9 प्रतिशत बढ़कर 2,514.4 करोड़ रुपये रही क्योंकि इसी तिमाही में बैंक के लोन बुक और डिपॉजिट्स में से प्रत्येक में 20.3 प्रतिशत की बढ़त भी देखने को मिली।

बंधन बैंक ने कहा कि जून 2022 की तिमाही में सालाना आधार पर टोटल एडवांसेज 20.3 प्रतिशत बढ़कर 96,649.7 रुपये हो गया जबकि इसी अवधि में टोटल डिपॉजिट्स 20.3 प्रतिशत बढ़कर 93,057.0 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें