BEST BUDGET BETS: बजट से पहले इन स्टॉक्स में करें खरीदारी, नामी एक्सपर्ट्स ने कहा होगा बंपर मुनाफा

Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह ने BEST BUDGET BET के रूप में ADANI PORTS पर खरीदारी करने की सलाह दी। उनके मुताबिक बजट में इंफ्रा के लिए आवंटन बढ़ सकता है। इसका फायदा इस कंपनी को मिलेगा। वहीं MOFSL के हेमांग जानी ने BHARAT FORGE पर खरीदारी करने को कहा है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 5:53 PM
TITAGARH WAGONS को AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने अपना BEST BUDGET BET बताया है और इसमें खरीदारी करने को कहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजट 2023 साल की शुरुआत से बाजार में कुछ खास एक्शन नहीं दिखा है। महंगाई की टेंशन, बढ़ती ब्याज दरें और ग्लोबल मंदी की आशंकाओं के चलते इसकी चाल सुस्त ही रही है। अब बजट से बाजार रिलीफ रैली की उम्मीद कर रहा है। वित्त मंत्री के पिटारे से क्या-क्या सौगातें निकलेंगी, ये तो फिलहाल नहीं कहा जा सकता है, लेकिन बजट से बड़ी उम्मीदों के चलते कुछ पॉकेट्स में हलचल बढ़ने लगी है। इंफ्रा, कैपेक्स, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग जैसे HOT THEME पर बाजार की नजरें हैं। इसलिए इस खास शो में हम वैसे सेक्टर्स और शेयर्स पर फोकस करेंगे। जहां बजट तक बंपर कमाई के मौके मिल सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में Geojit Financial Services के गौरांग शाह, Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता, AUM Capital के राजेश अग्रवाल, Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह, MOFSL के हेमांग जानी और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने BEST BUDGET BETS सुझाये हैं।

    Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता का BEST BUDGET BET: PNC INFRATECH

    संजीव ने कहा कि पीएनसी इंफ्राटेक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 360 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। कंपनी की 19000 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक है। अगले 2 साल तक मजबूत ऑर्डर फ्लो की उम्मीद है। जबकि 12.6x PE के साथ शेयर का वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है।

    AUM Capital के राजेश अग्रवाल का BEST BUDGET BET: TITAGARH WAGONS


    राजेश ने कहा कि रेलवे में जोरदार निवेश की उम्मीद है। रेलवे व्हीकल, मेट्रो ट्रेन पर फोकस बढ़ेगा। वैगन के लिए नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए इसमें 250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    बजट की तमाम खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Tracom Stock Brokers के पार्थिव शाह का BEST BUDGET BET: ADANI PORTS

    बजट के नजरिये से पार्थिव ने अडानी पोर्ट्स खरीदने की राय दी। उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रा के लिए आवंटन बढ़ सकता है। रेल, पोर्ट, रोड और लॉजिस्टिक पर काम तेज हो सकता है। जिसका फायदा इस कंपनी और स्टॉक को मिलेगा।

    Dealing Room: इन दो स्टॉक्स में आज डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, शॉर्ट टर्म में होगा तगड़ा मुनाफा

    MOFSL के हेमांग जानी का BEST BUDGET BET: BHARAT FORGE

    इस शेयर पर खरीदारी की राय देते हुए कैपेक्स और निवेश को सरकार से काफी पुश मिल रहा है। 2024 के चुनाव के मद्देनजर सरकार कैपेक्स पर जोर दे रही है। FY23 के लिए कैपेक्स में 35% की बढ़ोतरी हुई है। बजट में डिफेंड सेक्टर के लिए ज्यादा आवंटन संभव है। मैन्युफैक्चरिंग थीम, इंफ्रा कंस्ट्रक्शन, हाउसिंग पर जोर संभव है।

    Market Expert सुदीप बंदोपाध्याय का BEST BUDGET BET: L&T

    सदीप ने 2500 रुपये के टारगेट के लिए L&T पर खरीदारी करने को कहा है। उनका कहना है कि ये अपने सेगमेंट की दिग्गज कंपनी है। इंफ्रा और कंस्ट्रक्शन पर सरकार काफी जोर दे रही है। निजी कैपेक्स में भी काफी तेजी आई है। कंपनी के पास अच्छे ऑर्डर हैं और मार्जिन भी बेहतर नजर आ रही है। सब्सिडियरी भी अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं। हाइड्रो कार्बन सेगमेंट में वेस्ट एशिया से तगड़ा ऑर्डर मिल रहा है।

    Geojit Financial Services के गौरांग शाह का BEST BUDGET BET: Canara Bank

    गौरांग ने कहा कि क्रेडिट डिमांड बढ़ने से बैंकों के मार्जिन सुधरेंगे। बैंकों के ग्रॉस NPA में कमी आई है। प्रोविजनिंग भी घटा है। डिपॉजिट, लोन और CASA के आंकड़े उत्साहजनक है। इकोनॉमी की मबजूती में बैंकिंग की अहम भूमिका है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।