Get App

Bikaji Foods के शेयर बने रॉकेट, लिस्टिंग से अब तक 28% चढ़े, जानिए किस कमाल से आई तेजी

Bikaji Foods Stock Price: बीकाजी फूड्स के शेयरों की लिस्टिंग 16 नवंबर को 321 रुपए पर हुई थी। तब से लेकर अब तक इसके शेयरों में 28% की तेजी आ चुकी है। अगर हम सितंबर तिमाही में कंपनी के नतीजों की बात करें तो प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है

Pratima Sharmaअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 11:16 AM
Bikaji Foods के शेयर बने रॉकेट, लिस्टिंग से अब तक 28% चढ़े, जानिए किस कमाल से आई तेजी
Bikaji Foods के शेयर क्या महंगे हैं?

Bikaji Foods Stock Price: नमकीन खाने के शौकीनों ने निवेशकों का मुंह मीठा करा दिया है। जी हां! साधारण लिस्टिंग के बाद Bikaji Foods के शेयरों में लगातार तेजी जारी है। 7 दिसंबर को Bikaji Foods के शेयरों में 4% की तेजी आई। Bikaji Foods के शेयर सुबह 11 बजे 3.36% यानि 13.30 रुपए की तेजी के साथ 408.90 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। इस तेजी की वजह रही सितंबर तिमाही में कंपनी के शानदार नतीजे। Bikaji Foods का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 43.5% बढ़कर 40.92 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सिर्फ 28.5 करोड़ रुपए था।

Bikaji Foods के शेयर लिस्टिंग के बाद 28% चढ़े

Bikaji Foods के शेयरों की लिस्टिंग 16 नवंबर को 321 रुपए पर हुई थी। तब से लेकर अब तक इसके शेयरों में 28% की तेजी आ चुकी है। अगर हम सितंबर तिमाही में कंपनी के नतीजों की बात करें तो प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी की आमदनी साल-दर-साल आधार पर 32% बढ़कर 577 करोड़ रुपए रही। वहीं इसका EBITDA मार्जिन सुधरकर 11.4% रहा जो फिस्कल ईयर 2022 की दूसरी तिमाही में 10.6% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें