Birlasoft ने 500 रुपये प्रति शेयर की दर से बायबैक का किया ऐलान, जानिए इससे जुड़ी 5 अहम बातें

बिरलासॉफ्ट ने कंपनी के अधिकतम 390 करोड़ रुपये के या 78,00,000 फुल्ली पेड इक्विटी शेयरों के बायबैक का ऐलान किया है  

अपडेटेड May 25, 2022 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
बिरलासॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने टेंडर के रूट के जरिये शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है

Birlasoft buyback : आईटी कंपनी बिरलासॉफ्ट ने कंपनी के अधिकतम 390 करोड़ रुपये के या 78,00,000 फुल्ली पेड इक्विटी शेयरों तक के बायबैक का ऐलान किया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 500 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बिरलासॉफ्ट बायबैक 2022 प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही टेंडर के रूट के जरिये शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी गई है। बुधवार, 25 मई की दोपहर 11 बजे शेयर लगभग 7 फीसदी की गिरावट के साथ 348 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Birlasoft Limited ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये कहा, 500 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे गए शेयर कंपनी की कुल पेड-अप कैपिटल की 2.79 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर होंगे।

Hot Stocks:बाजार में किसी भी तरफ बड़ा स्विंग मुमकिन, 2-3 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर


लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिरलासॉफ्ट के बायबैक से जुड़ी ये 5 बातें आपके लिए जानना अहम हैं...

शेयर बायबैक प्राइस

Share buyback price : बिरलासॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 500 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयर बायबैक करने का ऐलान किया है।

बायबैक की वैल्यू

Share buyback value : आईटी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजेस में दी फाइलिंग में बताया कि शेयर बायबैक 390 करोड़ रुपये या कंपनी के 78,00,000 फुल्ली पेड इक्विटी शेयरों से ज्यादा का नहीं होगा।

Multibagger Stocks: एक साल में इस शेयर ने दिया 200% रिटर्न, क्या अब निवेश का मौका है

बायबैक रूट

Buyback route : कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि टेंडर रूट के जरिये यह बायबैक किया जाएगा।

एक्सेप्टैंस रेश्यो

Acceptance ratio : मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिरलासॉफ्ट के शेयर का प्राइस आज (24 मई) 375 रुपये है, जबकि 500 रुपये प्रति शेयर की दर से बायबैक का ऐलान किया गया है। हालांकि आईटी स्टॉक की तगड़ी पिटाई को देखते हुए इस बायबैक का एक्सेप्टैंस रेश्यो ऊंचा रह सकता है, क्योंकि इसका 52 हफ्ते के हाई 585 रुपये है।

बिरलासॉफ्ट के तिमाही नतीजे

Birlasoft Q4 result : आईटी कंपनियों ने मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान तिमाही आधार पर प्रॉफिट में 17 फीसदी और रेवेन्यू में 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 35 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने मार्च तिमाही में तिमाही आधार पर एबिटडा में 7 फीसदी, जबकि सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।