Embassy REIT के शेयर 2% तक टूटे, ब्लॉक डील के जरिये Blackstone के 8.1% शेयर बेचने से बढ़ा दबाव

यह ब्लॉक डील का ऑफर प्राइस 345 रुपये प्रति यूनिट पर हुई, जो बीएसई पर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 351.40 रुपये की तुलना में 1.82 फीसदी कम है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 11:55 AM
2019 में लिस्ट हुए भारत के पहले रीट Embassy Office Parks के पास बेंगलुरू और मुंबई जैसे शहरों में ऑफिस पार्क्स और ऑफिस बिल्डिंग्स का 4.2 करोड़ फुट से ज्यादा का पोर्टफोलियो है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Embassy REIT  : ब्लैकस्टोन इंक मंगलवार, 27 सितंबर को एक ब्लॉक डील के जरिये 2,650 करोड़ रुपये में एम्बेसी रीट की 7.7 करोड़ शेयर यानी कंपनी की 8.1 फीसदी स्टेक बेच दी है। इस खबर के बाद शेयरों पर दबाव बढ़ गया और 2 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। हालांकि, कुछ ही देर में कीमतों में सुधार देखने को मिला और पूर्वाह्न 11.50 बजे बीएसई पर शेयर लगभग 1 फीसदी कमजोरी के साथ 348 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

    एक दिन पहले सीएनबीसी आवाज ने खबर दी थी कि इस ब्लॉक डील का ऑफर प्राइस 345 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है, जो बीएसई पर सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 351.40 रुपये की तुलना में 1.82 फीसदी कम है। खबरों के मुताबिक, डील के लिए IIFL, BofA और Morgan Stanley को ब्रोकर नियुक्त किया गया है।

     


     

    Jubilant Food ने रोडस्टेक टेक की खरीदी 29.42% हिस्सेदारी, जानिए इस डील से कंपनी को क्या होगा फायदा

    अबूधाबी का सॉवरेन फंड खरीद सकता है बड़ी हिस्सेदारी

    पिछले हफ्ते, रॉयटर्स ने खबर दी थी कि Blackstone Inc भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट Embassy Office Parks REIT में 40 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी बेचेगा।

    सूत्रों ने बताया, अबूधाबी का सॉवरेन वेल्थ फंड इस स्टेक में से लगभग आधी हिस्सेदारी खरीद सकता है, जो दुनिया के सबसे बड़े फंड्स में से एक है।

    एशिया का सबसे बड़ा रीट

    2019 में लिस्ट हुए भारत के पहले रीट Embassy Office Parks के पास बेंगलुरू और मुंबई जैसे शहरों में ऑफिस पार्क्स और ऑफिस बिल्डिंग्स का 4.2 करोड़ फुट से ज्यादा का पोर्टफोलियो है। एरिया के लिहाज से यह एशिया में सबसे बड़ा ऑफिस रीट है।

     

    Multibagger Stock: 56% कमाई कराएगा यह बैंकिंग स्टॉक, पांच दिन में 11% टूटे भाव, एक्सपर्ट्स देख रहे निवेश का गोल्डेन चांस

    ब्लैकस्टोन ने कई वर्षों के दौरान भारतीय कंपनियों और एसेट्स में 11 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है, लेकिन कुछ समय से वह भारतीय रीट्स में अपनी हिस्सेदारी घटा रही है।

    इस साल की शुरुआत में, उसने 23.5 करोड़ डॉलर में भारत के Mindspace Business Parks REIT में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।