राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल टाटा ग्रुप के इस शेयर पर ब्रोकरेज की भी खरीदारी की सलाह, जानिए क्या है टारगेट

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी अलग-अलग कैटेगरी और इससे संबंधित ग्राहकों को टारगेट करने के लिए पोर्टफोलियो अपरोच अपना रही है। जो आगे कंपनी के कारोबार के लिए बेहतर साबित होगा

अपडेटेड May 16, 2022 पर 2:52 PM
आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस स्टॉक की रेटिंग Add से बढ़ाकर buy कर दी है और इसके लिए 2,092 रुपये का लक्ष्य दिया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज टाटा ग्रुप के शेयर Titan पर बुलिश नजर आ रहा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि टाइटन की योजना अपने कोर बिजनेस को मजबूती देने के साथ ही नए कारोबार को नई उंचाईयों पर पहुंचाने पर है। कंपनी ज्वेलरी सेगमेंट को मजबूती देने के लिए छोटे शहरों में भी अपने स्टोर खोल रही है। यह रणनीति आगे काफी अच्छी साबित होगी।

इसके अलावा कंपनी ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए उच्च विकास दर वाले सब सेगमेटों में पर भी फोकस कर रही है। कंपनी की यह रणनीति आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को यह पसंद है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी अलग-अलग कैटेगरी और इससे संबंधित ग्राहकों को टारगेट करने के लिए पोर्टफोलियो अपरोच अपना रही है। जो आगे कंपनी के कारोबार के लिए बेहतर साबित होगा।

Titan में हाल में आए गिरावट के बाद आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस स्टॉक की रेटिंग Add से बढ़ाकर buy कर दी है और इसके लिए 2,092 रुपये का लक्ष्य दिया है।


 इस मल्टीबैगर स्पेशियालिटी केमिकल स्टॉक पर है ICICI सिक्योरिटीज को भरोसा, बढ़ाया टारगेट

टाइटन के शेयर एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल के टॉप पिक्स में भी शामिल है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आगे कंपनी के आय में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। लंबी अवधि में इस स्टॉक के आय में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर अपनी Buy ऱेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 2900 रुपये का लक्ष्य दिया है। मोतीलाल ओसवाल का इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से 39 फीसदी बढ़त की उम्मीद नजर आ रही है।

एक और ब्रोकरेज हाउस PhillipCapital ने भी टाइटन पर अपनी high conviction बनाए रखते हुए इसके लिए 2750 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Titan के शेयर पैटर्न होल्डिंग पर नजर डालें तो इस स्टॉक में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 3.98 फीसदी और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग 1.07 फीसदी है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।