ब्रोकरेजेस ने 1 आईटी और एक बैंकिंग स्टॉक पर आज कराई खरीदारी, जानें कौन से हैं ये दो शेयर्स

आज डोमेस्टिक फंड्स द्वारा आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 4:05 PM
डीलिंग रूम में दो स्टॉक्स में मिली खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

आज बाजार के हाल पर एक नजर


फरवरी सीरीज के पहले दिन बाजार में प्री-बजट रैली की बहार देखने को मिली। निफ्टी ने सेंचुरी लगाई। मिडैकप इंडेक्स 3% से ज्यादा ऊपर नजर आया। बैंक निफ्टी में भी तेजी दिखाई दी लेकिन बाजार जैसे-जैसे बंद होने के करीब पहुंच रहा था निफ्टी और बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। वहीं लगातार 8 दिनों की गिरावट के बाद IT शेयरों में तेजी की बहार लौटते हुए दिखी। अच्छे नतीजों से COFORGE 8% उछला, LTTS, MINDTREE, PERSISTANT में 6% से ज्यादा की तेजी नजर आई है। FNO में शामिल सभी 16 शेयर चहकते हुए दिखाई दिये।

फरवरी वायदा सीरीज के पहले दिन बाजार में रौनक, जानें अमित सेठ की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय और ट्रेडिंग स्टॉक्स

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

Kotak Bank

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस बैंक के रिजल्ट अच्छे आने के चलते इस पर ब्रोकरेजेस ने खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने इसमें पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी। डीलर्स को लगता है कि इसमें 1950-1970 के लेवल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आज बैंकिंग स्टॉक में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली।

Wipro

बैंकिंग स्टॉक्स के अलावा डीलर्स ने आज इस आईटी स्टॉक में भी अपने क्लाइंट्स को खरीदारी की सलाह दी। डीलर्स ने आईटी स्टॉक्स में गिरावट पर खरीदारी करने को कहा और विप्रो में भी निचले स्तरों पर खरीदारी की राय दी। डीलर्स को लगता है कि पोजीशनली इस स्टॉक पर 575-600 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। वैसे भी आज Domestic funds द्वारा IT stocks में खरीदारी होती हुई दिखाई दे रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।