फरवरी वायदा सीरीज के पहले दिन बाजार में रौनक, जानें अमित सेठ की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय और ट्रेडिंग स्टॉक्स

वायदा बाजार में आज CANFIN HOME, COFORGE, BATA और DEEPAK NITRITE पर ताजा खरीदारी देखने को मिली

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 1:48 PM
अमित सेठ ने कहा बजट के चलते निफ्टी में 17600 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं

फरवरी वायदा सीरीज के पहले दिन बाजार में रौनक दिख रही है। निफ्टी सुबह से 17300 के पार टिकने की कोशिश कर रहा है हालांकि इस समय 17250 के आस-पास कारोबार करता दिखाई दे रहा है। आज बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। आज IT शेयरों में सबसे ज्यादा जोश दिख रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

फ्यूचर मार्केट में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर्स

CANFIN HOME, COFORGE, BATA और DEEPAK NITRITE


फ्यूचर मार्केट में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर्स

LIC HSG FIN, MINDTREE, M&M FIN और PERSITATNT

फ्यूचर मार्केट में आज के FRESH SHORTS रोल्स वाले शेयर्स

TVS MOTORS, RBL BANK, MARUTI और BANDHAN BANK

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 18200, 18300 और 18500 के स्तर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 18200, 18100 और 18000 के स्तर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 38000, 38200 और 38500 के स्तर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 38000, 37900 और 37500 के स्तर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में 3 दिनों में सिर्फ 1 खिलाड़ी ने ही कमाया पॉजिटिव रिटर्न, हफ्ते के आखिरी दिन कहां है इनकी नजर

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय

अमित ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि कई दिनों के बाद हमने कल बाजार में थोड़ी रिकवरी देखी थी। एक्सपायरी के बावजूद बैंक निफ्टी और निफ्टी में थोड़ा सुधार नजर आया था। कल की अच्छी रिकवरी के बाद आज बाजार में और अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है और निफ्टी कल के लेवल के बाद बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में आगामी बजट के चलते भी ये तेजी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी भी आउटपरफॉर्म कर रहा है और कुल मिलाकर बाजार पर रुझान पॉजिटिव बना हुआ है।

निफ्टी में हम बजट के चलते 17500 से लेकर 17600 के स्तर देख सकते हैं और इसमें 17200 के स्तर पर अच्छा सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बैंक निफ्टी में भी अच्छा पुलबैक नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी जब तक 37700 का लेवल होल्ड करता है तब तक हमारा मानना है कि इसमें 39000 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं। अमित ने आगे कहा कि निफ्टी बैंक में फरवरी फ्यूचर के ट्रेड में 38473 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 39000 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे साथ ही इसमें 37700 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

अमित सेठ के आज के ट्रेडिंग आइडियाज

L&T FEB FUT : खरीदें- 1946 रुपये, स्टॉपलॉस- 1915 रुपये, लक्ष्य- 1980 रुपये

TCS FEB FUT : खरीदें- 3732 रुपये, स्टॉपलॉस- 3680 रुपये, लक्ष्य- 3780 रुपये

BAJAJ FINANCE FEB FUT : खरीदें- 7029 रुपये, स्टॉपलॉस- 6880 रुपये, लक्ष्य- 7200 रुपये

अमित सेठ का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शनः KOTAK BANK

अमित ने आज आने वाले बैंक के नतीजों के मुद्देनजर इस स्टॉक पर दांव लगाया और उनका मानना है कि नतीजे अच्छे आयेंगे और जिसके चलते स्टॉक में तेजी नजर आ सकती है। उन्होंने कहा इसकी फरवरी सीरीज की 1940 के स्ट्राइक वाली कॉल 65 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 55 रुपये के नीचे का स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें स्टॉक की अपेक्षित तेजी के चलते 85 रुपये के लक्ष्य आते हुए नजर आयेंगे।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।