बाजार में लगातार पांचवे दिन खरीदारी का मूड, ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ से जानें किन स्टॉक्स पर है इनकी नजर
अमित सेठ ने बैंक निफ्टी और निफ्टी में नई खरीदारी से बचने की राय दी
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 1:05 PM
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ
बाजार में लगातार पांचवे दिन खरीदारी का मूड दिख रहा है। बैंक निफ्टी आज निफ्टी के मुकाबले आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी ने 38000 की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं निफ्टी 17800 के पार टिकने में कामयाब रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस कल की एक्सपायरी कहां देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज के LONG रोल्स वाले स्टॉक्स
AU BANK, CHAMBAL FERT, BAJAJ FINSERV और BAJAJ FINANCE
वायदा बाजार में आज के SHORT COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स
JSPL, M&M FIN, BAJAJ AUTO और HDFC BANK
वायदा बाजार में आज के SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स
COFORGE, FSL, TECH MAHINDRA और INFY
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17950 और 18000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700 और 17750 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000 और 37900 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 37300 और 37400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज लगातार पांचवे दिन हम बाजार में तेजी देख रहे हैं। दोनों मुख्य इंडेक्स अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इसमें और तेजी भी नजर आ सकती है। लेकिन चूंकि ये दोनों इंडेक्स अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और ऊंचे लेवल पर हैं लिहाजा इसमें नई पोजीशन बनाने की राय नहीं होगी। निफ्टी और बैंक निफ्टी में ताजा खरीदारी करने से बचना चाहिए।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ के आज के ट्रेडिंग आइडियाज
GRASIM JAN FUT : खरीदें- 1723 रुपये, स्टॉपलॉस- 1690 रुपये, लक्ष्य- 1750 रुपये
AB FASHION & RETAIL JAN FUT : खरीदें- 288 रुपये, स्टॉपलॉस- 282 रुपये, लक्ष्य- 298 रुपये
SBI JAN FUT : खरीदें- 488 रुपये, स्टॉपलॉस- 482 रुपये, लक्ष्य- 500 रुपये
आज बैंक निफ्टी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है लिहाजा अमित सेठ ने अपना आज का सस्ता ऑप्शन बैंकिंग सेक्टर से ही चुना। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक की जनवरी सीरीज की 790 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 26 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )