आठ दिनों की लगातार गिरावट के बाद बाजार में आज खरीदारी लोटती हुई दिखी है। निफ्टी 17400 के पार निकल गया है। बीएसई का सेंसेक्स भी करीब 350 प्वाइंट ऊपर चढ़ गया है। आज बाजारों में एक्सिस बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, ICICI BANK और TCS ने जोश भरा है। वहीं मेटल शेयरों में अच्छा बाउंसबैक नजर आया जिसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 3% उछल गया। बाजार के इस माहौल में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने आईईएक्स में आज सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने नवीन फ्लोरीन पर दांव लगाया। संजीव होता ने भी किर्लोस्कर ब्रदर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindustan Aeronautics
सच्चितानंद उत्तेकर ने Hindustan Aeronautics के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 2600 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 105 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 160 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 82 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने IEX पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IEX में 147 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 152 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 143 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Navin Flourine
राजेश सातपुते ने Navin Flourine पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Navin Flourine में 4211 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4280/4300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4170 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Kirloskar Brothers
संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Kirloskar Brothers का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Kirloskar Brothers के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 373 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 463 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )