Get App

बाजार में खरीदारी का मूड, इन 4 शेयर्स को खरीदने से आपको होगा तगड़ा फायदा

Hindustan Aeronautics पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 2600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस कॉल में 105 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 160 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें 82 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 11:34 AM
बाजार में खरीदारी का मूड, इन 4 शेयर्स को खरीदने से आपको होगा तगड़ा फायदा
Kirloskar Brothers पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 463 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं

आठ दिनों की लगातार गिरावट के बाद बाजार में आज खरीदारी लोटती हुई दिखी है। निफ्टी 17400 के पार निकल गया है। बीएसई का सेंसेक्स भी करीब 350 प्वाइंट ऊपर चढ़ गया है। आज बाजारों में एक्सिस बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, ICICI BANK और TCS ने जोश भरा है। वहीं मेटल शेयरों में अच्छा बाउंसबैक नजर आया जिसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 3% उछल गया। बाजार के इस माहौल में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने आईईएक्स में आज सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने नवीन फ्लोरीन पर दांव लगाया। संजीव होता ने भी किर्लोस्कर ब्रदर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindustan Aeronautics

सच्चितानंद उत्तेकर ने Hindustan Aeronautics के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 2600 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 105 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 160 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 82 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः IEX Future

मानस जायसवाल ने IEX पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IEX में 147 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 152 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 143 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें