Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Bharti Airtel, Kolte-Patil Developers, Indraprastha Gas और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 8:59 AM
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Results on February 9 | Power Grid Corporation of India, Tata Power, ACC, Bosch, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), Aurobindo Pharma, Berger Paints, 3i Infotech, Abbott India, Aries Agro, BASF India, Bharat Bijlee, DCB Bank, Engineers India, Entertainment Network (India), Finolex Cables, GMR Infrastructure, HEG, Indiabulls Housing Finance, Jindal Stainless (Hisar), Lumax Auto Technologies, Nuvoco Vistas Corporation, Paras Defence and Space Technologies, Patel Engineering, Petronet LNG, Procter & Gamble Health, Hitachi Energy India, Prestige Estates Projects, Pricol, SAIL, Solara Active Pharma Sciences, Spencers Retail, Sundaram-Clayton, Talbros Automotive Components, TTK Healthcare, और Welspun Specialty Solutions कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।

Bharti Airtel | दिसंबर 2021 तिमाही के अंत में Bharti Airtel का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27% गिरकर 829.6 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से बहुत कम है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को 1581.3 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट होगा। टेलीकॉम कंपनी की कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.4% बढ़कर 29,866 करोड़ रुपए रहा। यह एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक रहा है। एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी को दिसंबर तिमाही में 29,801 करोड़ रुपए का रेवेन्यू रह सकता है।


Kolte-Patil Developers | FY22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 22.47 करोड़ रुपये से घटकर 5.37 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 240 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 190.27 करोड़ रुपये पर रही थी।

Saregama का बोर्ड 24 फरवरी को स्टॉक स्पिल्ट पर करेगा फैसला, खबर से शेयरों में आई तेजी

Indraprastha Gas | FY22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा इसी वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के 400.5 करोड़ रुपये से घटकर 308.5 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 1,831.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,125.46 करोड़ रुपये पर रही है।

AstraZeneca Pharma | FY22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 21.05 करोड़ रुपये से घटकर 11.42 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 200.52 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 200.25 करोड़ रुपये पर रही थी।

YES Bank | कंपनी 11 फरवरी को बॉन्डों को जल्द से जल्द भुनाने के लिए निवेशकों की मंजूरी लेने पर विचार करेगी।

Rupa and Company | FY22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 43.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 58.27 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 433.16 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 345.6 करोड़ रुपये पर रही थी।

Bata India | FY22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 72.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 26.4 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 841.3 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 615.6 करोड़ रुपये पर रही थी।

Vedanta | कंपनी में री-स्ट्रक्चरिंग नहीं की जाएगी। कंपनी मौजूदा स्ट्रक्चर पर काम करती रहेगी । कंपनी ने री-ऑर्गनाइजेशन, फंड आवंटन पॉलिसी की समीक्षा पूरी की है। मुनाफे का 30% डिविडेंड के तौर पर देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।