Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Infosys, JSW Steel, Bharat Forge और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 10:20 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Infosys, JSW Steel, Bharat Forge और अन्य स्टॉक्स
केईसी इंटरनेशनल को 1,110 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है।

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

JSW Steel: JSW Steel ने डीकार्बोनाइजेशन ड्राइव में जर्मन कंपनी SMS ग्रुप के साथ करार किया है। कार्बन उत्सर्जन कम करने पर कंपनी 10,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

Infosys: इंफोसिस ने Bpost के साथ पोस्टल सर्विस सिक्योरिटी के लिए करार किया है। बीपोस्ट (बेल्जियम पोस्ट) एक प्रमुख डाक ऑपरेटर और यूरोप में बढ़ते पार्सल और ओमनी-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स पार्टनर हैं। कंपनी ने यह करार बीपोस्ट की मेल डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए किया है।

KEC International: केईसी इंटरनेशनल को 1,110 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें