गुरुवार के कारोबार में इंट्राडे में बीएसई पर Ceat के शेयर 10 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 1,516.15 रुपये के 4 साल के हाई पर जाता नजर आया। अच्छे मार्केट आउटलुक के चलते आज यह शेयर जोश में रहा है। सिएट एक लीडिंग टायर कंपनी है। जो मार्च 2018 के बाद अपने हाइएस्ट लेवल पर नजर आ रहा है। इसके पहले भी इस स्टॉक ने जनवरी 2018 में 2030 रुपये का रिकॉर्ड हाई टच किया था।
फिलहाल 2.52 बजे के आसपास एनएसई पर यह स्टॉक 276.90 रुपये यानी 20.00 फीसदी की बढ़त के साथ 1661.70 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,661.60 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 890.00 रुपये है। स्टॉक का वॉल्यूम 2,016,020 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 6,721 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 3 महीने में इस शेयर में 60 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में 14 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि 20 जून 2022 को इस स्टॉक ने 890 रुपये का अपना 52 वीक लो भी हिट किया था।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 की अपनी एनुअल रिपोर्ट में कहा है कि आगे पूरी टायर इंडस्ट्री में ग्रोथ की संभावना है।कोविड के चलते लागू प्रतिबंधों के हटने, ओरिजनल इक्यूपमेंट मेकर की तरफ से आने वाली डिमांड और रिप्लेसमेंट डिमांड के कारण यह सेक्टर जोश में रहेगा । इसके अलावा टायर स्टॉक को कच्चे माल में आ रही गिरावट का भी फायदा मिलेगा ।जिसके चलते वित्त वर्ष 2023 के तीसरी तिमाही से टायर कंपनियों के मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा।
कंपनी ने इस एनुअल रिपोर्ट में यह भी कहा है कि भारत की टायर इंडस्ट्रीज के एक्सपोर्ट में भी आगे सुधार दिखेगा। अमेरिका और यूरोप के देश चीन से आने वाले टायरों पर काफी ऊंचा टैक्स लगा रहे है जिसका फायदा भारतीय कंपनियों को मिलेगा।
इस स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर Buy ऱेटिंग देते हुए इसके लिए 1630 रुपये का टारगेट दिया है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)