Get App

CHOLA FINANCE नतीजों के बाद आज 4% से ज्यादा चढ़ा, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

कंपनी का नेट प्रॉफिट 71% बढ़कर 562 रुपये रहा जबकि शुद्ध ब्याज आय 19% बढ़कर 1,639.6 रुपये रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 6:32 PM
CHOLA FINANCE नतीजों के बाद आज 4% से ज्यादा चढ़ा, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड
CLSA की CHOLA FINANCE पर राय देते हुए कहा कि मजबूत ग्रोथ आउटलुक से स्टॉक की रीरेटिंग हो सकती है

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company Ltd) ने वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी करते हुए 71 प्रतिशत मुनाफा दर्ज किया। कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला। नतीजों के बाद आज बाजार में इस स्टॉक में पॉजिटिव रुझान देखने को मिले।

इस कंपनी के शेयर में आज दोपहर 2.43 बजे के दौरान 4.55 प्रतिशत या 31.90 रुपये की तेजी आई है। उस समय ये स्टॉक एनएसई पर 732.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

BROKERAGES ON CHOLA FINANCE

CLSA की CHOLA FINANCE पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें