भारतीय आईटी सेक्टर में पिछले कुछ तिमाहियों के दौरान इसके हाई से 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कोविड काल के जोरदार रैली के बाद इस गिरावट में और बढ़त देखने को मिली है। आईटी सर्विसेज की डिमांड में फिलहाल अभी मंदी देखने को मिल रही है लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो आईटी सेक्टर की डिमांड में मजबूत कायम रहने की पूरी संभावना बनी हुई है।
अगले 2-3 तिमाहियों में आईटी सर्विसेज में सुधार आता दिखेगा और इसकी मांग सामान्य स्तर पर आती नजर आएगी। आईटी स्टॉक के वैल्यूएशन में अगर थोड़ी और गिरावट होती है तो लॉर्जकैप आईटी स्टॉक और आकर्षक हो जाएंगे। ये बातें राइट होराइजन्स (Right Horizons PMS) के फाउंडर और फंड मैनेजर अनिल रेगो (Anil Rego) ने मनीकंट्रोल से हुई एक लंबी बातचीत में कहीं।
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि ऑटो मोबाइल एक और ऐसा सेक्टर है जिसको लेकर निवेशकों की उम्मीदें बढ़ती नजर आ रही हैं। पिछले लगभग 3.5 महीने से ज्यादा की अवधि से ऑटो सेक्टर बाजार के सबसे बड़े गेनरों में से एक रहा है। ऑटो सेक्टर की तमाम कैटेगरियों में सिक्लिकल डिमांड में तेजी आने के साथ ही पूरे सेक्टर जोश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आगे ऑटो सेक्टर में मजबूत मांग बनी रहेगी जिससे इस सेक्टर की यह तेजी आगे भी कायम रहेगी।
भारतीय इक्विटी बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगले 2 तिमाहियों में बाजार में वौलेटिलिटी कायम रहने की उम्मीद है। मंदी की आशंका और डिमांड के कमजोर पड़ने का डर बाजार पर अपना निगेटिव असर दिखाएंगे।
रूस-यूक्रेन वॉर से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए अनिल रेगो ने कहा कि भारतीय कंपनियों को भारत और रूस के अच्छे संबंधों को फायदा मिलेगा। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और इस आक्रमण के बाद रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते ग्लोबल मार्केट में रूस की पहुंच सीमित हो गई है। ऐसे में भारतीय कंपनियों के लिए रूस में अपनी पैठ बढ़ाने के अच्छे मौके हैं लेकिन इसके लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के निवेश की जरुरत होगी।
उन्होंने आगे कहा कि किसी इंफ्रास्ट्रक्चर को सेट करने में कम से कम एक दशक का समय लगता है। ऐसे में हमें मीडियम टर्म में इससे कोई बड़ा फायदा नजर नहीं आएगा। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय कंपनियां पहले से ही China+ 1 रणनीति और मैन्यूफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, ड्युरेबल कंज्यूमर गुड्स जैसे सेक्टरों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार की नीतियों की वजह से बेहतर स्थिति में है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)