सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
डीलिंग रूम्स में आज एक शेयर में लॉन्ग और एक शेयर में शॉर्ट पोजीशन की सलाह दी गई। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने कोल इंडिया में लॉन्ग करने की सलाह दी है। डीलर्स ने इसमें btst strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि डीलर्स को इस स्टॉक में 3-4% की अपसाइड देखने को मिल सकती है। डीलर्स का कहना है कि आज इसमें HNI द्वारा खरीदारी की गई है।
दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स में इस इंश्योरेंस स्टॉक में डीलर्स द्वारा अपने क्लाइंट्स को शॉर्ट करने की सलाह दी गई। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि आज इस शेयर में फ्रेश शॉर्टिंग देखने को मिली है। इस काउंटर में FII द्वारा आज बिकवाली की गई है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 25 से 35 रुपये की गिरावट नजर आ सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)