सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। दूसरी तरफ US में आगे ग्रोथ की चिंता से नतीजों के बाद माइंडट्री 4% फिसल गया। इसके अलावा दूसरे मिडकैप IT शेयर में भी तेज गिरावट देखने को मिली। आज आने वाले नतीजों से पहले LTI भी चार परसेंट से ज्यादा टूट गया।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
आज डीलिंग रूम्स में ज्यादातर ब्रोकरेजेज ने अपने क्लाइंट्स को इन दो स्टॉक्स में दांव लगाने की सलाह दी है। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलिंग रूम्स में दो फाइनेंशियल स्टॉक्स पर बिकवाली की सलाह दी है। पहले स्टॉक के रूप में दिग्गज बजाज फाइनेंस में बिकवाली करने की राय आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने Bajaj Finance में STBT strategy अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। आज बैंकिंग और एनबीएफसी स्टॉक्स में FII बिकवाली करते हुए दिखाई दिये। आज इस स्टॉक में फ्रेश शॉर्ट बनते हुए दिखे।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक के शेयरों में बिकवाली करने की राय दी। डीलर्स ने एक्सिस बैंक के शेयरों में पोजीशनल शॉर्ट लेने की सलाह दी है। डीलर्स का मानना है कि ये बैंकिंग शेयर कुछ दिनों में 650-655 के स्तरों तक लुढ़क सकता है। आज FII द्वारा Banking और NBFC stocks में बिकवाली की गई है। एक्सिस बैंक के शेयर की जुलाई सीरीज में आज शॉर्ट साइड में करीब 6 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)