Dealing Rooms Check- आज एक स्टॉक में खरीदारी और दूसरे में मिली बिकवाली की सलाह, जानें शेयर के नाम

टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में आज FII ने बिकवाली की और डीलर्स ने भी शॉर्ट की राय दी है

अपडेटेड Apr 06, 2022 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
जानें किन दो स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस ने दी ट्रेडिंग की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


Titan

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज ब्रोकरेजेस ने इस स्टॉक में शॉर्ट ट्रेड लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डीलर्स ने आज इस स्टॉक में STBT strategy यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स का मानना है कि इस शेयर में 2500-2520 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। आज इस काउंटर में Fresh shorts देखने को मिले हैं। इसके अलावा आज इस शेयर में FII ने बिकवाली की है।

Vijay Kedia के पोर्टफोलियो वाले multibagger स्टॉक ने लगातार 6ठे दिन लगाया अपर सर्किट, क्या है आपके पास

IEX

दूसरे स्टॉक के बारे में बताते हुए यतिन ने कहा कि इस स्टॉक में ब्रोकरेजेस ने आज खरीदारी करने की सलाही दै। डीलर्स ने आईएक्स के शेयर में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 250-255 के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। इस शेयर में 8 प्रतिशत ओपन इंटरेस्ट नजर आया है। इसके साथ ही इसमें फ्रेश लॉन्ग बनते हुए भी दिखाई दिये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।