शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करते हैं मुकाबला और आप कर सकते हैं कमाई

खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 3:08 PM
Story continues below Advertisement
LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा ने SRF 2800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है

शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 में नये हफ्ते में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। सीएनबीसी-आवाज़ पर इस हफ्ते LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा, Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी और Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय के बीच इस खेल में मुकाबला होगा। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ से इनके बताये गये स्टॉक्स पर दांव लगाकर कमाई कर सकते हैं।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।


इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः BUY SRF

मनीष ने कहा कि इसमें 2375 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2240 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कमाईवाला शेयरः SELL DLF

गौरव ने इस स्टॉक में 355 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 364 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 336 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mahindra CIE Auto

विभोर ने कहा कि इस स्टॉक में 267 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 295 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 255 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 26% बढ़ा, ब्रोकरेज हाउसेज से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tata Steel

मनीष ने कहा कि इसमें 950 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 950 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 920 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कमाईवाला शेयरः SELL Amara Raja

गौरव ने इस स्टॉक में 466 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 477 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 440 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY GNFC

विभोर ने कहा कि इस स्टॉक में 675 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 710 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 660 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः BUY INDUSIND BANK

मनीष ने कहा कि इसमें 945 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1040 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 920 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी का कमाईवाला शेयरः BUY BHARTI AIRTEL

गौरव ने इस स्टॉक में 682 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 670 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 725 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY EIH LTD

विभोर ने कहा कि इस स्टॉक में 139 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 149 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 136 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।