Emkay Global Financial Services ने Gulf Oil Lubricants के स्टॉक में Buy कॉल दिया है। यह स्टॉक 472 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अगले 12 महीने में यह स्टॉक 74 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए 820 रुपये का स्तर छू सकता है।
Emkay Global Financial Services ने Gulf Oil Lubricants के स्टॉक में Buy कॉल दिया है। यह स्टॉक 472 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अगले 12 महीने में यह स्टॉक 74 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए 820 रुपये का स्तर छू सकता है।
3 मार्च 2021 को यह स्टॉक 827.60 रुपये के अपने 52वीक हाई पर था जबकि 20 दिसंबर 2021 को इसने अपना 425 रुपये का 52 वीक लो बनाया। ऐसे में देखें तो वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 43.06 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि अपने 52 वीक लो से सिर्फ 10.87 फीसदी दूर है।
Emkay Global का कहना है कि बिना किसी नेगेटिव ट्रिगर के यह शेयर पिछले 2 महीनों में 20 फीसदी टूटा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के आने से भी इस कंपनी पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है। आगे मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर से आनेवाली मांग में तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा 2 व्हीलर और 4 व्हीलर सेगमेंट के भी पूरी तरह ईवी में शिफ्ट होने की संभावना नहीं है। ऐसे में हम यह नहीं कह सकते है कि पेट्रोल -डीजल से चलने वालों वाहनों का महत्तव पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021 से 2030 की अवधि में Lubricants इंडस्ट्री की ग्रोथ 2-1 फीसदी के बीच रहेगी। आगे Lubricants कारोबार में तेजी की उम्मीद से कंपनी को फायदा होगा जिसको देखते हुए इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी गई है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।