Escorts Q4 Result- कृषि मशीनरी और कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (Escorts Ltd) ने 13 मई को मार्च 2022 (Q4FY22) के लिए अपने नतीजों को जारी कर दिया है। नतीजों के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 190 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुनाफे में 28.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
