Get App

एक्साइड इंडस्ट्रीज PLI स्कीम के तहत lithium-ion cell मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में

एक्साइड तमाम तरह के लेड एसिड स्टोरेज बैटरी का उत्पादन करती है। ये बैटरीज ऑटोमेटिव, पावर, टेलिकॉम, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट , कंप्यूटर इंडस्ट्रीज के साथ ही रेलवे माइनिंग और डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल होती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2021 पर 3:17 PM
एक्साइड इंडस्ट्रीज PLI स्कीम के तहत lithium-ion cell मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में उतरने की तैयारी में
Exide Industries की आज हुई बोर्ड मीटिंग में एक मल्टी गीगावाट लिथियम आयन सेल्स मैन्युफैक्चरिंग लगाने का निर्णय लिया गया।

Exide Industries की आज हुई बोर्ड मीटिंग में एक मल्टी गीगावाट लिथियम आयन सेल्स मैन्युफैक्चरिंग लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही इस स्टॉक में नेशनल प्रोग्राम ऑन एडवांस कमेस्ट्री सेल (ACC) बैटरी स्टोरेज के लिए PLI स्कीम हेतु आवेदन का भी निर्णय लिया गया। बता दें कि यह प्रोग्राम भारी उद्योग मंत्रालय के तहत चलाया जा रहा है।

इसके अलावा एक्साइड ने अपनी सब्सिडियरी Exide Leclanche Energy Private Limited के जरिए लिथियम आयन बैटरी सिस्टम के कारोबार में भी कदम रखा है। इसके लिए कंपनी ने स्विट्ज़रलैंड की Leclanche SA के साथ एक ज्वाइंट वेंचर करार किया है।

डॉली खन्ना के इस स्टॉक में पिछले एक हफ्ते में 3 बार लगा अपरसर्किट, क्या है आपके पास?

इस मौके पर कंपनी के एमडी और सीईओ सुबीर चक्रवर्ती ने कहा है कि हमने मल्टी गीगावाट लिथियम आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का फैसला किया है। इसके लिए हम भारत सरकार के PLI स्कीम के लिए आवेदन करेंगे। सेल मैन्युफैक्चरिंग लिथियम आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग चेन का अहम हिस्सा है। हमारा विश्वास है कि सेल बनाने के इस प्लांट की स्थापना से हम कम दम पर लिथियम आयन बैटरी बनाने और उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। जिससे हमारी प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बढ़ोतरी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें