Get App

Trading Plan : काफी कुछ बैंक निफ्टी पर करेगा निर्भर, एक नजर कच्चे तेल पर भी रखिये

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि आज का दिन उतना खराब नहीं,जितना इंडेक्स दिखा रहा है। आज ब्रेकआउट को धक्का लगा है। लेकिन बाजार ने इतना सहा फिर भी ज्यादा नहीं गिरा है। अभी भी करीब 50 मिनट का कारोबार बाकी है। अभी भी काफी कुछ हो सकता है। अगर रिकवरी में 24,300-24,350 आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 3:08 PM
Trading Plan : काफी कुछ बैंक निफ्टी पर करेगा निर्भर, एक नजर कच्चे तेल पर भी रखिये
Trading Plan: अनुज सिंघल ने कहा कि अगर रिकवरी में 24,300-24,350 आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। गिरावट के लिए 24,150 के नीचे बंद होना जरूरी है। काफी कुछ बैंक निफ्टी पर निर्भर करेगा। एक नजर कच्चे तेल पर भी रखिये

Trading Plan : मध्यस्थता को लेकर ईरान के पॉजिटिव बयानों से बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा रिकवर होकर 24250 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 400 प्वाइंट का सुधार आया है। वहीं अच्छी तेजी के साथ मिडकैप इंडेक्स कर रहा है आउटपरफार्म कर रहे हैं। INDIA VIX भी नीचे आया है।

HDFC, KOTAK और AXIS BANK ने बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के सेंटिमेंट बिगाड़े हैं। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स करीब दो फीसदी फिसला है। साथ ही रियल्टी और ऑटो में भी दबाव दिख रहा है। वहीं फार्मा शेयरों में जोरदार तेजी आई है। फार्मा इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। साथ ही सरकारी बैंक इंडेक्स भी करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। अच्छे नतीजों के बाद रिलायंस में खरीदारी आई है। उधर कमजोर रिजल्ट के बाद टूटे एक्सिस, HDFC और कोटक बैंक, तीनों शेयर 3-4 फीसदी फिसलकर निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

बाजार:मिला-जुला दिन

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज का दिन उतना खराब नहीं,जितना इंडेक्स दिखा रहा है। आज की गिरावट मोटे तौर पर तीन शेयरों की वजह से है। HDFC बैंक,कोटक बैंक और एक्सिस बैंक ने सेंटिमेंट खराब किया है। मिडकैप और स्मॉल कैप में आज काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। ईरान के बयान के बाद कच्चा तेल भी थोड़ा नीचे आया है। निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम स्तर बचाने में कामयाब रहे हैं। निफ्टी ने 24,150 और बैंक निफ्टी ने 57,500 बचाया है। सुबह यही दो स्तर मेक ऑर ब्रेक थे। बड़ा सवाल ये है कि क्या HDFC बैंक की वजह से बैंक निफ्टी में ब्रेक लगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें