रिटेल निवेशकों के लिए संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना अक्सर अच्छा साबित होता है। मनीकंट्रोल स्टडी से निकलकर आया है कि पिछले 4 तिमाहियों के दौरान (सितंबर 2021-जून 2022) के दौरान बीएसई स्मॉलकैप के 5 ऐसे स्टॉक रहे है जिसमें FII और MF दोनों ने लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई हैं। हालांकि 2022 में कमजोर मार्केट सेटीमेंट के चलते इनमें से अधिकांश स्टॉक्स ने अब तक निगेटिव रिटर्न दिया है।
ACE Equity के आंकड़ों के मुताबिक बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में इस साल अब करीब 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। खास बात यह है कि इन 5 स्टॉक्स में से 3 स्टॉक को मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के विश्लेषण में काफी मजबूत पाया गया है। आइए डालते है इनपर एक नजर ।
Honda India Power Products | पिछले 4 तिमाहियों (सितंबर 2021-जून 2022) के दौरान एफआईआई ने इस स्टॉक में अपने होल्डिंग में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की होल्डिंग 0.38 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 0.42 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 0.46 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 0.56 फीसदी पर पहुंच गई। इस अवधि के दौरान MFs ने भी इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की होल्डिंग 11.72 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 12.24 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 12.27 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की हिस्सेदारी बढ़कर 13.38 फीसदी पर पहुंच गई। 2022 में अब तक इस स्टॉक में 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 07 जुलाई 2022 को यह स्टॉक 1,468 रुपये पर नजर आ रहा था। फिलहाल अभी यह स्टॉक 1,819 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 19 फीसदी नीचे है।
Ion Exchange (India) Ltd. | पिछले 4 तिमाहियों (सितंबर 2021-जून 2022) के दौरान एफआईआई ने इस स्टॉक में अपने होल्डिंग में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की होल्डिंग 1.49 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 1.63 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 2.54 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 2.66 फीसदी पर पहुंच गई। इस अवधि के दौरान MFs ने भी इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की होल्डिंग 5.25 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 5.44 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 6.69 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की हिस्सेदारी बढ़कर 6.85 फीसदी पर पहुंच गई। 2022 में अब तक इस स्टॉक में 14 फीसदी की टूटा है। 07 जुलाई 2022 को यह स्टॉक 1810 रुपये पर नजर आ रहा था। फिलहाल अभी यह स्टॉक 2947 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 39 फीसदी नीचे है।
Poly Medicure Ltd. | पिछले 4 तिमाहियों (सितंबर 2021-जून 2022) के दौरान एफआईआई ने इस स्टॉक में अपने होल्डिंग में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की होल्डिंग 12.82 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 13.68 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 14.13 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 15.07 फीसदी पर पहुंच गई। इस अवधि के दौरान MFs ने भी इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की होल्डिंग 1.96 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 2.39 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 2.58 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की हिस्सेदारी बढ़कर 2.87 फीसदी पर पहुंच गई। 2022 में अब तक इस स्टॉक में 23 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 07 जुलाई 2022 को यह स्टॉक 736 रुपये पर नजर आ रहा था। फिलहाल अभी यह स्टॉक 1093 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 33 फीसदी नीचे है।
Rites Ltd. | पिछले 4 तिमाहियों (सितंबर 2021-जून 2022) के दौरान एफआईआई ने इस स्टॉक में अपने होल्डिंग में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की होल्डिंग 1.01 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 1.11 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 1.30 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 1.45 फीसदी पर पहुंच गई। इस अवधि के दौरान MFs ने भी इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की होल्डिंग 5.77 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 6.53 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 6.60 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की हिस्सेदारी बढ़कर 6.89 फीसदी पर पहुंच गई। 2022 में अब तक इस स्टॉक में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 07 जुलाई 2022 को यह स्टॉक 239 रुपये पर नजर आ रहा था। फिलहाल अभी यह स्टॉक 318 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 25 फीसदी नीचे है।
Suven Pharmaceuticals Ltd. | पिछले 4 तिमाहियों (सितंबर 2021-जून 2022) के दौरान एफआईआई ने इस स्टॉक में अपने होल्डिंग में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की होल्डिंग 7.93 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 8.03 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 8.25 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में एफआईआई की हिस्सेदारी बढ़कर 8.56 फीसदी पर पहुंच गई। इस अवधि के दौरान MFs ने भी इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2021 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की होल्डिंग 4.47 फीसदी थी जो कि दिसंबर 2021 में बढ़कर 4.94 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद यह मार्च 2022 तिमाही में 5.24 फीसदी पर आ गई है जबकि जून 2022 तिमाही में इस स्टॉक में MFs की हिस्सेदारी बढ़कर 5.91 फीसदी पर पहुंच गई। 2022 में अब तक इस स्टॉक में 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 07 जुलाई 2022 को यह स्टॉक 438 रुपये पर नजर आ रहा था। फिलहाल अभी यह स्टॉक 631 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 31 फीसदी नीचे है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)