आज के कारोबार में 1465 शेयरों में मजबूती नजर आई जबकि 1878 शेयरों में कमजोरी नजर आई
बेंचमार्क इंडेक्सेस आज यानी 25 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में गिरकर बंद हुए। इसमें निफ्टी 16,700 से नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 306.01 अंक या 0.55% नीचे 55,766.22 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 88.50 अंक या 0.53% नीचे 16,631 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में लगभग 1465 शेयरों में तेजी नजर आई। जबकि 1878 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 168 शेयरों में ने सपाट कारोबार किया।
UltraTech Cement | CMP: Rs 6,382.25
शेयर का भाव 25 जुलाई को लाल निशान में बंद हुआ। कंपनी का जून में समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा 6.8 प्रतिशत गिरकर 1,584 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले जून तिमाही में यह 1,703 करोड़ रुपये था। गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर 7,040 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ एक खरीदारी की कॉल दी है। जबकि सीएलएसए ने स्टॉक को पर रेटिंग को खरीदारी से डाउनग्रेड करके आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।
Bharat Electronics | CMP: Rs 270.45
फर्म द्वारा रक्षा मंत्रालय के साथ 250 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने के बाद ये स्टॉक हरे निशान में बंद हुआ।
Mahindra CIE Automotive | CMP: Rs 257.75
ये स्टॉक आज 3 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। कंपनी का सालाना आधार पर जून तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 39% बढ़कर 188.85 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की रेवन्यू 32.5% बढ़कर 2,707.2 करोड़ रुपये रही।
कंपनी का शेयर पहली तिमाही के रिजल्ट के पहले 3 प्रतिशत बढ़ गया। सालाना आधार पर जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 19-32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि कंपनी की आय 9-16 प्रतिशत बढ़ सकती है।
Zomato | CMP: Rs 47.70
आईपीओ के बाद इसके अधिकांश शेयर एक साल की लॉक-इन खत्म हो जाने के बाद शेयर का भाव 11 प्रतिशत से अधिक गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। करीब 613 करोड़ या जोमैटो के 78 प्रतिशत शेयरों के लिए एक साल की लॉक-इन अवधि 23 जुलाई को खत्म हो गई। एनालिस्ट्स ने आगाह किया था कि कंपनी के शेयर के भाव पर बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है।
HFCL | CMP: Rs 63
कंपनी के जून तिमाही के नतीजे कमजोर आने के बाद ये शेयर 7 प्रतिशत टूटा। सालाना आधार पर जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42 प्रतिशत गिर गया। जबकि कंपनी की आय 13 प्रतिशत गिर गई है।
GAIL India | CMP: Rs 147.15
कंपनी द्वारा बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए 27 जुलाई को बैठक करने का ऐलान किये जाने के बाद शेयर 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।
Tech Mahindra | CMP: Rs 1,014
कंनपी का शेयर आज लाल निशान में बंद हुआ। तिमाही आधार पर जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 24.8 प्रतिशत गिरकर 1,132 रहा। जबकि कंपनी की कंसोलिडेटेड सालाना आधार पर 4.9 प्रतिशत बढ़कर 12,116 करोड़ रुपये रही।
कंपनी का सालाना आधार पर जून तिमाही के कंसोलिडेटेड मुनाफा 32% गिरने की वजह से ये स्टॉक आज 6 प्रतिशत टूटा। कंपनी का EBITDA 40% गिरकर 126 करोड़ रुपये रहा।
Lakshmi Machine Works | CMP: Rs 10,287.95
कंपनी द्वारा सालाना आधार पर पिछली जून तिमाही में घाटे के मुकाबले इस जून तिमाही में 72.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज करने के कारण ये स्टॉक आज 2 प्रतिशत मजबूत हुआ। रेवन्यू भी करीब दोगुना बढ़कर 982.6 करोड़ रुपये रही।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)