Gainers & Losers: लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

सेंसेक्स-निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 185.24 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 55,381.17 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स-निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 185.24 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 55,381.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.60 अंक यानी 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 16,543.95 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Bajaj Auto | CMP: Rs 3,723 | आज यह शेयर 3 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। कंपनी के वित्तीय आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे है। बता दें कि कंपनी ने अपने मई के वित्तीय आंकड़े जारी कर दिए है जो अनुमान से कमजोर रहे है जिसकी वजह से आज इस शेयर की पिटाई होती नजर आई है। मई महीने में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 2.75 लाख यूनिट रही है जो कि नोमुरा इंडिया सिक्योरिटीज के 3.12 लाख यूनिट के अनुमान से कम है।मई महीने में सालाना आधार पर कंपनी की सेल्स वॉल्यूम में 1 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली जो कि मई 2019 के प्री- कोविड 19 लेवल से 34 फीसदी से ज्यादा कम है।


Delta Corp | CMP: Rs 213.45 | यह शेयर आज इंट्राडे में 7 फीसदी तक टूट गया लेकिन बाद में इसमें रिकवरी आई और यह 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। खबर है कि दिग्गज निवेशक और भारत के बिगबुल कहलाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने मई महीने के आखिरी कुछ दिनों में डेल्टा कॉर्प में अपने 25 लाख शेयर बेचें दिए है जो उनकी स्टेक होल्डिंग का 0.93 फीसदी होता है। ऐसे में Delta Corp में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 7.1 फीसदी से घटकर 6.16 फीसदी पर आ गई है। 18 नवंबर 2016 को जारी एक नोट में राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि Delta Corp में उनकी हिस्सेदारी 2.37 करोड़ इक्विटी शेयर या 10.27 फीसदी है।

Anand Rathi को इस फैशन स्टॉक पर है भरोसा, लॉन्ग टर्म में दिखा सकता है 70% तक की तेजी

Coal India | CMP: Rs 196.80 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। मई 2022 में कंपनी के उत्पादन में 30 फीसदी की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है।

Mahindra & Mahindra | CMP: Rs 1,047 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ । कंपनी के बिक्री आंकड़े कंपनी को पसंद आए है।कंपनी के बिक्री में सालाना आधार पर 208 फीसदी की बंपर ग्रोथ देखने को मिली है। मई महीने में कंपनी के ट्रैक्टर सेगमेंट की बिक्री में भी सालाना आधार पर 48 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की इस सेल्स ग्रोथ में छोटे बेस का सबसे अहम रोल है। क्योंकि पिछले साल के मई महीने में देश में कोविड की दूसरे लहर के चलते लॉकडाउन लागू था। मई 2022 में कंपनी की कुल ऑटो बिक्री मई 2021 के 17,447 यूनिट से बढ़कर 53,726 यूनिट पर आ गई है। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 26,632 व्हीकल बेचे हैं जो कि पिछले साल के मई की तुलना में 244 फीसदी ज्यादा हैं।

HFCL | CMP: Rs 65.30 | आज इस शेयर में भी 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी को एक डीलिंग टेलीकॉम ऑपरेटर से 237.25 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में रहा।

Rail Vikas Nigam | CMP: Rs 33.30 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी ने ज्वाइंट वेंचर RVNL - Bhartia को उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे से सिंगल लाइन BG tunnel बनाने के लिए 560.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

Escorts | CMP: Rs 1,599 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ। मई महीने में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 31.1 फीसदी की बढ़त के साथ 8,421 यूनिट रही है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 6,423 यूनिट रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।