फैशन रिटेलर गो फैशन (Go Fashion) और पीडियाट्रिक हॉस्पिटल चैन रेनबो चिल्ड्रन्स मेडीकेयर (Rainbow Children’s Medicare) के शेयर के भाव में आज गिरावट नजर आई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 5 दिसंबर को सुबह के कारोबार में शेयर का भाव 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया। इस शेयर में बड़ी संख्या में ब्लॉक-डील विंडो (Block Deal Window) में खरीद-फरोख्त होती हुई नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 252 करोड़ रुपये के गो फैशन के 21.7 लाख शेयर या 4 प्रतिशत इक्विटी में औसतन 1,150 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीद-फरोख्त हुई। रेनबो चिल्ड्रन मेडिकेयर काउंटर में 1,119 करोड़ रुपये के 1.5 करोड़ शेयर या 14.8 प्रतिशत इक्विटी 742 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव खरीद-फरोख्त हुई।
हालांकि इन शेयरों में किन निवेशकों ने खरीदारी की है या किन निवेशकों ने बिकवाली की है इसके बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया।
बता दें कि एक महीने पहले 5 नवंबर को रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर की प्री-आईपीओ लॉक-इन अवधि समाप्त हो गई। इस काउंटर में 22.7 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग बिक्री के लिए मुक्त हो गई है। इस स्टॉक में ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट जो पूर्व में सीडीसी ग्रुप पीएलसी (British International Investment, formerly CDC Group PLC) के नाम से जाना जाता था, उसकी कंपनी में 9.49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें सीडीसी इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड (CDC India Opportunities Fund) की 4.96 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
वहीं Go Fashion का प्री-आईपीओ लॉक-इन 25 नवंबर को समाप्त हो गया है। इससे इसमें 46.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के योग्य हो गई है। Sequoia Capital की कंपनी में 13.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ये इस कंपनी का एक प्रमुख शेयरधारक है।
आज सुबह 10.15 बजे Rainbow Children’s Medicare का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर 755.80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार रहा था। ये अपने 741 रुपये के इंट्राडे लो से उबर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 886.45 रुपये रहा है। जबकि इस शेयर का 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 410 रुपये रहा है। आज के कारोबार में इस शेयर में अब तक 761 रुपये का हाई हिट किया है जबकि 735 रुपये का लो स्तर हिट किया है।
वहीं गो फैशन का शेयर आज 2.2 प्रतिशत नीचे 1170 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1453 रुपये रहा है। जबकि इस शेयर का 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 847.30 रुपये रहा है। आज के कारोबार में इस शेयर में अब तक 1210 रुपये का हाई हिट किया है जबकि 1138.5 रुपये का लो स्तर हिट किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)