आज के कारोबार में HDFC Asset Management Company के शेयर इंट्राडे में 11 फीसदी से ज्यादा भागे है। इस स्टॉक में हुई ब्लॉक डील की खबर ने शेयर में जोश भर दिया है। आज HDFC AMC के 1.19 करोड़ या 5.6 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री बीएसई पर 1,944.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई है। वर्तमान में सिर्फ एलआईसी, एचडीएफसी और Aberdeen Investment Management की 5.6 फीसदी हिस्सेदारी है।
CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि HDFC AMC में इतनी बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री करने वाला Aberdeen Investment हो सकता है।
बता दें कि पिछले 3 महीने से इस स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के अर्निंग में तेजी के संकेत के चलते पिछले 90 दिनों में यह शेयर 21.5 फीसदी भागा है।
हालांकि कंपनी के मुनाफे में पहली तिमाही में सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर सिर्फ 2 फीसदी बढ़ा है। लेकिन HDFC AMC के नतीजों से कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी के संकेत मिले है।
कंपनी के प्रबंधन ने भी कहा है कि उनकी तरफ से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज में एसआईपी के जरिए होने वाले निवेश में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। प्रबंधन का मानना है कि आगे कंपनी के मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 2.45 बजे के आसपास HDFC AMC का शेयर एनएसई पर 217.70 रुपये यानी 11.13 फीसदी की बढ़त के साथ 2,174.20 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा था।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)