HDFC Securities को इस आईटी स्टॉक में हमें अभी और तेजी की उम्मीद, बनाए रखें नजर, चमका सकता है आपका पोर्टफोलियो

इस स्टॉक के डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल पैटर्न भी देखने को मिला है। जो इस बात का संकेत है कि आगे इस स्टॉक मे तेजी कायम रहेगी।

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
एचडीएफसी सिक्योरिटी ने Zensar Technologies को अपनी टॉप पोजिशनल पिक्स में शामिल किया है।

Zensar Technologies का शेयर लगातार अपट्रेन्ड में बना हुआ है। सितंबर 2021 में अपना लाइफ टाइम हाई बनाने के बाद इसमें करेक्शन आना शुरु हुआ और 380 रुपये के आसपास इसको सपोर्ट मिला जो HDFC Securities का यह कहना है कि यह लेवल वीकली चार्ट पर इस स्टॉक का मजबूत डिमांड जोन है। .

एचडीएफसी सिक्योरिटी ने Zensar Technologies को अपनी टॉप पोजिशनल पिक्स में शामिल किया है। एचडीएफसी सिक्योरिटी का कहना है कि Zensar Technologies टेक्नोलॉजी के स्टॉक में 61.8 फीसदी Fibonacci लेवल का सपोर्ट लिया है जो इसके 254 रुपये के लो और 587 रुपये के हाई को सपोर्ट कर रहाहै।

इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 12 साल में 1 लाख रुपये को बनाए 3.37 करोड़, आइए 1.63 रुपये से 550 रुपये तक के इसके सफर पर डालें एक नजर


इसके अलावा इस स्टॉक के डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल पैटर्न भी देखने को मिला है। जो इस बात का संकेत है कि आगे इस स्टॉक मे तेजी कायम रहेगी। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने Bollinger band के निचले छोर के करीब कई बार सपोर्ट दिया है। इसके अलावा वीकली चार्ट पर RSI 14 इंडिकेटर ने 40 का सपोर्ट लिया है जो इसमें तेजी कायम रहने का संकेत है।

इस टेक्निकल विश्लेषण के आधार पर एचडीएफसी सिक्योरिटी ने Zensar Technologies 583 रुपये के लक्ष्य के लिए 473 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3 महीने के अवधि के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है।

गौरतलब है कि 2021 में अब तक इस शेयर 115 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक और घरेलू ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities ने भी इस मल्टीबैगर स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। ICICI Securities ने Zensar Technologies में 565 रुपये के प्रति शेयर का लक्ष्य के साथ करीब 12 महीने के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।